गुजराती दैनिकों और पत्रिकाओं ने दिखाई तेजी, गुजरात समाचार टॉप वन
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आईआरएस की दूसरी तिमाही के परिणाम के अनुसार तीन मुख्य गुजराती दैनिक समाचार पत्रों में तेजी से बढ़त देखी गयी है। इनके औसत इश्यू पाठकों की संख्या में इजाफा हुआ है। गुजरात समाचार ने अपने पाठकों की संख्या बढ़ाते हुये 5,218,000 कर लिया हैं। यह बढ़त 0.02 प्रतिशत है। सौराष्ट्र समाचार ने अपने पाठकों की संख्या पिछली आईआरएस सर्वे की तुलना में 27 प्रतिशत बढ़ाई है। टॉप गुजराती दैनिक समाचार पत्रों की सूची में दूसरे स्थान पर दिव्य भास्कर और तीसरे स्थान पर संदेश रहा है।

यदि बॉम्बे समाचार, कच्छ मित्र और अकीला के बढ़त की तुलना पिछली सर्व रिर्पोट से करें, तो इनका ग्राफ गिरा हैं। दूसरी ओर सर्वे में गुजराती भाषा की पत्रिकाओं में वृद्धि देखी गयी है। पिछले सर्वे रिर्पोट में साप्ताहिक पत्रिका चित्रलेखा के 126,000 पाठक थे। जबकि इस बार बढ़ कर 146,000 हो गई है। मासिक पत्रिका क्रमश: गृहशोभा (एआईआर) 94 हजार और मासिक पत्रिका अभियान (एआईआर) 59 हजार पाठकों की बढ़ोतरी के साथ दूसरे और तीसरे स्थान पर रही हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

