असमिया दैनिकों और पत्रिकाओं की पाठक संख्या में भी कमी
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आईआरएस2010 दूसरी तिमाही की रिपोर्ट के अनुसार सभी असमिया दैनिक और पत्रिकाओं में किसी प्रकार की कोई ग्रोथ नहीं हुई है। ‘असमिया प्रतिदिन’ अपने 53 हजार पाठक गंवा कर पहले नंबर पर रहा। इसकी पाठक संख्या अब घटकर 11 लाख 77 हजार रह गई है। ‘असमिया खबर’ दूसरे नंबर पर रहा जिसकी पाठक संख्या में भी 48 हजार की कमी हुई है। पहली तिमाही की रिपोर्ट में इसकी पाठक संख्या 4 लाख 43 हजार थी जो कि अब घटकर 3 लाख 95 हजार रह गई है। 41 हजार पाठकों की कमी के साथ तीसरे नंबर पर ‘दैनिक अग्रदूत’ रहा। इसकी पाठक अब घटकर 2 लाख 89 हजार रह गई है।

दैनिकों की तरह असमिया पत्रिकाओं में भी पाठकों की संख्या में कमी आई है। असमिया साप्ताहिक पत्रिका सदीन की पाठक संख्या में 14.29 फीसदी कमी हुई है। साथ ही मासिक पत्रिका बिसमोई, नंदिनी और प्रियो सखी में भी पाठकों की कमी हुई है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

