इलाहाबाद में, ‘अमर उजाला’ आगे गोरखपुर में, ‘जागरण’ का जोर

01.jpg
रण विजय प्रताप सिंह
समाचार4मीडिया.कॉम
 
इलाहाबाद
इलाहाबाद में, हिंदी अख़बारों के बीच बेहद दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला है। एक ओर नंबर वन के लिए, ‘अमर उजाला’ और ‘दैनिक जागरण' के बीच कांटे का मुकाबला रहा है। वहीं दूसरी ओर, नंबर तीन के लिए, ‘कॉम्पैक्ट’ और ‘हिन्दुस्तान’ के बीच बेहद करीबी मुकाबला रहा है। ‘इंडियन रीडरशिप सर्वे’ 2010 की तीसरी तिमाही के जारी नतीजों में, एआईआर के मुताबिक, ‘अमर उजाला’ नंबर वन बनने में कामयाब रहा है।
 

‘अमर उजाला’ ने 1 लाख 43 हजार पाठकों के साथ, नंबर वन बनने में कामयाबी हासिल की है। ‘दैनिक जागरण’ को बेहद कांटे के मुकाबले में महज तीन हजार पाठकों की कमी की वजह से नंबर दो से संतोष करना पड़ा है। ‘दैनिक जागरण’ की पाठक संख्या, तीसरी तिमाही के दौरान, 1 लाख 40 हजार रही है। तीसरे नंबर पर, बेहद करीबी मुकाबले में, ‘कॉम्पैक्ट’ ने बाजी मारी है। उसकी पाठक संख्या, इस दौरान 84 हजार रही है। ‘हिन्दुस्तान’ चौथे नंबर पर रहा है और महज 1 हजार पाठकों की कमी की वजह से नंबर तीन बनने से पिछड़ गया है। तीसरी तिमाही के दौरान, ‘हिन्दुस्तान’ के पाठकों की संख्या 83 हजार रही है। ‘आई-नेक्स्ट’ 36हजार पाठकों के साथ पांचवें नंबर पर है। ‘आज’ की पहुंच 4 हजार पाठकों तक है और वह छठे नंबर पर है।

 

Publication
2010 Q3
Amar Ujala
   143
Dainik Jagran
    140
Compact
    84
Hindustan
     83
I Next
     36
Aaj
     4

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

गोरखपुर
 
हिंदी अख़बारों के लिहाज से गोरखपुर का मार्केट एक अलग ही कहानी बयां करता है। वहां पहले और दूसरे नंबर पर रहे अख़बारों की पाठक संख्या में काफी बड़ा अंतर है। वहां एकमात्र अख़बार ही अपनी पाठक संख्या 1 लाख से ऊपर रखने में कामयाब रहा है। नंबर तीन के बाद, मुकाबला बेहद दिलचस्प है। यहां चौथे और पांचवें नंबर पर दो-दो अखबारों ने अपनी जगह बनाई है। ‘दैनिक जागरण’ ने नंबर वन के ताज पर कब्जा कायम रखा है।

‘दैनिक जागरण’ ने 1 लाख 42 हजार पाठकों के साथ, नंबर वन पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। दूसरे नंबर पर रहे, अख़बार के मुकाबले उसकी पाठक संख्या 61 हजार अधिक है। ‘अमर उजाला’ 81 हजार पाठकों के साथ दूसरे नंबर पर रहा है। ‘राष्ट्रीय सहारा’ 37 हजार पाठकों के साथ नंबर तीन पर है। गोरखपुर, एकमात्र ऐसा शहर है जहां ‘राष्ट्रीय सहारा’ टॉप थ्री अख़बारों में शामिल है। गौरतलब है कि ‘सहारा ग्रुप’ की शुरुआत गोरखपुर से ही हुई थी। 15 हजार पाठकों के साथ ‘हिन्दुस्तान’ और ‘कॉम्पैक्ट’ संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर है। ‘आज’ और ‘आई-नेक्स्ट’ 8 हजार पाठकों के साथ संयुक्त रूप से पांचवें नंबर पर हैं। ‘इकनॉमिक टाइम्स’ हिंदी की पहुंच 2 हजार पाठकों तक है और वह छठे नंबर पर है।

 

 

Publication
2010 Q3
Dainik Jagran
   142
Amar Ujala
    81
Rashtriya Sahara 
    37
Hindustan
     15
Compact
     15
Aaj
      8
I Next
      8
Economic Times(Hin)
      2

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।

0
No votes yet
Your rating: None