आईएनबीए 2010 के नाम फाइनल के लिए जूरी मीटिंग

inba.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
एक्सचेंज4मीडिया समूह टेलीविजन न्यूज़ के क्षेत्र में प्रतिभाओं को सम्मानित करने के लिए इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड (आईएनबीए) 2010 का आयोजन कर रही हैं। इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग का तीसरा संस्करण 1 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होगा। 21 अगस्त को इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्ट अवार्ड के लिए नामों को अंतिम रूप देने के लिए जूरी के विशिष्ट सदस्य एक साथ एकत्रित हुए।
 
पिछले दो वर्षों की तरह, इस वर्ष भी इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्ट अवार्ड के लिए जूरी में प्रतिष्ठित पत्रकार और मीडिया के दिग्गज शामिल हैं। आउटलुक के मुख्य संपादक, विनोद मेहता, जूरी के अध्यक्ष हैं। जूरी के अन्य सदस्यों में आईएएनएस  के डायरेक्टर और मुख्य संपादक तरूण बासु, बांबे समाचार के डायरेक्टर हॉरमुसजी एन कामा, लेखक मुकुल केसावन, इंग्लैंड हाईकमिश्नर के पूर्व राजनयिक के शिव मुकर्जी, सामाजिक कार्यकर्ता सबरीना लाल, हिंदुस्तान के संपादक शशि शेखर, एड सेल्स के निदेशक ज्वलंत स्वरूप, लोकमत समूह, वाइडेन + केनेडी के कार्यकारी क्रिएटिव डायरेक्टर सुनील विसियाप्राथ, और साइबर मीडिया इंडिया लिमिटेड के प्रेसिडेन्ट-पब्लिशिंग होशी घासवाला शामिल हैं।
 
इस वर्ष अवार्ड पर टिप्पणी करते हुए, जूरी के अध्यक्ष, विनोद मेहता ने कहा, “जूरी के अध्यक्ष होने के नाते इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड को जज करते हुए मुझे अत्यधिक प्रसन्नता हो रही है। चयन प्रक्रिया एकदम पारदर्शी और स्वच्छ है। निर्णय सर्वसम्मति से एवं सबसे विश्वसनीय लोगों के द्वारा लिया गया है।”
 
इंडियन न्यूज़ ब्रॉकास्टिंग अवार्ड एक्सचेंज4मीडिया के द्वारा 2008 में शुरू की गई थी। अवार्ड को शुरू करने का उद्देश्य टेलीविजन समाचार पेशेवरों के उद्योग जगत में असाधारण योगदान को सम्मानित करना था। पहले संस्करण में 13 श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए थे और विजेताओं का चुनाव प्रख्यात जूरी पैनल के द्वारा किया गया था। इस पैनल में तरूण तेजपाल, प्रसून जोशी, जीवीएल नरसिम्हा राव और राहुल कंसल के अलावा अन्य लोग थे। 13 विजेताओं को मुख्य अतिथि और तत्कालीन श्रम और रोजगार मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस के हाथों ट्रॉफी दिया गया था।
 
तीसरे वर्ष में, संपूर्ण मीडिया जगत से भारी प्रतिक्रिया मिलने के बाद अवार्ड को 30 श्रेणियों में बढ़ा दिया गया है। वर्ष 2009 में अंग्रेजी और हिन्दी चैनलों के पेशेवरों को 17 श्रेणियों में से 6 श्रेणियों में अलग-अलग पुरस्कार दिए गए थे।
 
इंडियन न्यूज़ ब्रॉडकास्टिंग अवार्ड 2010; 1 अप्रैल 2009 से 31 मार्च, 2010 के दौरान के कार्यों और उपलब्धियों को पुरस्कृत किया जायेगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None