‘हिन्दुस्तान’ का गोरखपुर संस्करण आज होगा लॉन्च

hindustan-media-venture_1.jpg
समाचार4मीडिया.कॉम
‘हिन्दुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड, दैनिक, ‘हिन्दुस्तान’ का गोरखपुर संस्करण आज लॉन्च कर रहा है। वर्तमान समय में, ‘हिन्दुस्तान’ के 4 संस्करण और 113 सब-संस्करण दिल्ली, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ में है। इस तरह, हिन्दी के तीसरे सबसे बड़े अखबार, ‘हिन्दुस्तान’ ने देश में अपने 17 वें और उत्तर प्रदेश में आठवें प्रकाशन केन्द्र के रूप में गोरखपुर में दस्तक दे दिया है। गोरखपुर संस्करण लॉन्च करके, दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ पूर्वांचल के मार्केट में, अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है। यहां वर्तमान समय में, ‘दैनिक जागरण’, ‘अमर उजाला’, ‘राष्ट्रीय सहारा’, ‘आई नेक्स्ट’ और ‘कॉम्पेक्ट’ अखबार पहले से है। हाल में आई, आईआरएस सर्वे रिर्पोट बताती है कि ‘हिन्दुस्तान’ की सीधी टक्कर, ‘दैनिक जागरण’ से ही है जो कि यहां नबंर वन की पोजिशन पर हैं। लॉन्चिंग के मौके पर, गोरखपुर में प्रबंधन की ओर से संपादक, शशि शेखर तथा आमित चोपड़ा गोरखपुर में मौजूद हैं।
 
समाचार4मीडिया से बात करते हुए, ‘हिन्दुस्तान’ के संपादक, शशि शेखर ने बताया, “हम चाहते है कि उत्तर प्रदेश के पाठकों तक ‘हिन्दुस्तान’ पहुंचे, इसी कड़ी में गोरखपुर लॉन्च एक नया कदम हैं। हम, उत्तर प्रदेश को ‘हिन्दुस्तान’ का पद चिन्ह बनाना चाहते है। गोरखपुर की जनता को एक निष्पक्ष अखबार की जरूरत थी, हम उस जरूरत को पूरा कर रहे हैं। जिस तरह, बरेली के पाठकों ने हमें नंबर वन बनाया उसी तरह हम गोरखपुर में भी एक निष्पक्ष अखबार पाठकों को देंगे।”
 
वहीं, गोरखपुर के स्थानीय संपादक, नागेंद्र ने बताया, “‘हिन्दुस्तान’ गोरखपुर एडिशन आज लॉन्च हो रहा है। अखबार की थीम है ‘कुछ नया करेंगे तभी आगे बढ़ेंगे’। पूर्वाचल में, ‘हिन्दुस्तान’ अखबार आम पाठकों की आवाज बनकर उभरेगा, ऐसा आम पाठकों का अनुमान है। ‘हिन्दुस्तान’ के इस संस्करण का ट्रायल पिछले सप्ताह ही शुरू हो गया था। पाठकों को, ‘हिन्दुस्तान’ अखबार की ओर आकर्षित करने के लिए कैंपेन, ‘कुछ नया करेंगे तभी आगे बढ़ेंगे’ चलाया जा रहा हैं।”
 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं।  आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
4.5
Average: 4.5
Your rating: None