फीवर 104 दिलाएगा कॉमनवेल्थ गेम में ट्रैफिक से निजात
सुप्रिया अवस्थी
समाचार4मीडिया.कॉंम
कॉमनवेल्थ गेम की तैयारी अपने पूरे शबाव पर है उसी के साथ दिल्ली वालों को ट्रैफिक की समस्या भी अपने पूरे शबाव पर है। दिल्ली वालो को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाने के लिए फीवर 104 ‘गेम्स संभालेगी सरकार-ट्रैफिक संभालेगा पूरी दिल्ली के साथ-फीवर 104’ कैंपेन शुरु किया है। जिसमें दिल्ली के नागरिक फीवर ट्रैफिक वालेन्टियर के रुप में भर्ती लेकर कॉमनवेल्थ गेम के दौरान दिल्लीवासियों को भारी ट्रैफिक से निजात दिला सकते हैं।
एच टी मीडिया के बिजनेस हेड एस किर्तीवासन ने कहा कि यह हमारे देश के लिए बड़े गर्व की बात है कि दिल्ली में कॉमनवेल्थ 2010 का आयोजन किया जा रहा है। गेम्स में लगाए गए प्रतिबंधों के कारण आम नागरिकों को थोडी सी दिक्कत का सामना तो करना पड़ेगा, लेकिन इस मुसीबत के समय हम अपने संचारकों के माध्यम से उनकी थोड़ी सी सहायता जरूर कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि हमारी यह पहल और कोशिश हमारे श्रोताओं को पीड़ादायक ड्राइव से एक छोटी सी राहत जरूर पहुंचाएगी।
इस कार्य की पूर्ती के लिए फीवर ने दिल्ली ट्रैफिक और दिल्ली और एनसीआर के लीडिंग न्यूज पेपर हिंदुस्तान को पार्टनर बनाने का प्रस्ताव रखा है। कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान फीवर 104 अपने श्रोताओं को ट्रैफिक के संकट से उबारने के लिए कुछ वालेंटियर रखेगा जो हर समय फीवर के श्रोताओ को ट्रैफिक से उबारने के न सिर्फ दिशानिर्देश और सचेत करेगा बल्कि उन्हें वैकल्पिक मार्गो यानी पतली गली के बारे में भी बताएगा। इतना ही नहीं इस कार्य की सफलता के बाद सभी को सभी को एक ग्रांड सेरेमनी करके सबको अवार्ड भी दिया जाएगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


