‘फेसबुक’ का वीडियो चैट लॉन्च

facebook-logo.jpg
 समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट, ‘फेसबुक’ अपने करोडों यूजर्स के लिए स्काइप के सहयोग से अगले सप्ताह विडियो चैट लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। ‘फेसबुक’ अपना नया विडियो चैट, ‘स्काइप’ के सहयोग से संचालित करेगा, जो  ब्राउजर में काम करता है। इस बात की पुष्टि, ‘टेक्नॉलॉजी ब्लॉग टेकक्रंच’ से हुई है।
 
 ‘फेसबुक’ के सीईओ, मार्क जुकेरबर्ग ने पिछले हफ्ते एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा था, “कंपनी अगले हफ्ते ‘फेसबुक’ यूजर्स के लिए एक कमाल का प्रॉडक्ट लॉन्च करने जा रही है।”
इससे ज्यादा कुछ न बताते हुए, बरहाल मीडिया को 6 जुलाई को ‘फेसबुक’ के नये फीचर्स के बारे में और अधिक जानकारी के लिए आमंत्रित किया गया है।
 
‘फेसबुक’ के साथ ‘स्काइप’ की साझेदारी से ‘फेसबुक’ के यूजर्स में 17 करोड़ की वृद्धि होगी क्योंकि ‘स्काइप’ के यूजर्स की संख्या वर्तमान में 17 करोड है। इसके अलावा, अब यूजर्स ‘फेसबुक’ की सहायता से लाइव वीडियो चैट कर सकेंगे।
3
Average: 3
Your rating: None