एक्सचेंज4मीडिया रेडियो एडवरटाइजिंग अवार्डस 2010 के विजेताओं के विचार

radio-award.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो  
एक्सचेंज4मीडिया द्वारा पहली बार आयोजित रेडियो एडवरटाइजिंग अवार्डस (ईआरएए) के विजेताओं पर सभी की निगाहें लगी हुई थीं। विजेताओं के नामों का खुलासा सहारा स्टार मुंबई में 7 अक्टूबर, 2010 को एक भव्य समारोह में किया गया। ओए!104 एफएम ने एक्सचेंज4मीडिया एडवरटाइजिंग अवार्डस 2010 को प्रायोजित किया था।
 
अवार्ड 22 श्रेणियों में दिया गया जिसे वृहत रूप से 4 श्रेणियों – ‘मीडिया’, ‘क्रिएटिव’, ‘ब्रॉडकास्टर’ और ‘एक्सलेंस’ में बांट दिया गया था। 17 श्रेणियों में स्वर्ण और रजत पुरस्कार दिए गए, जबकि दो श्रेणियों में किसी को पुरस्कार नहीं मिला। इनके नाम हैं क्रमश: - ‘बेस्ट रेडियो मीडिया इनोवेशन – रिटेल’ और ‘बेस्ट रेडियो क्रिएटिव – टेलीकॉम सर्विसेज’। और इसके लिए उद्योग जगत के हर क्षेत्र से प्रविष्टियां आईं थीं। प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन रचनात्मक विचारों के क्रियान्वयन, निष्पादन की गुणवत्ता और उद्देश्य की रचनात्मक उपलब्धि के आधार पर हुआ।
 
बिग बाजार और वोडाफोन को संयुक्त रूप से प्रतिष्ठित रेडियो एडवरटाइजिंग ऑफ द ईयर अवार्डस मिला। रेडियो एडवरटाइजिंग एजेंसी ऑफ द ईयर अवार्डस लियो बर्नेट को मिला, जबकि परसेप्ट मीडिया को रेडियो मीडिया एजेंसी ऑफ द ईयर अवार्ड से नवाजा गया।
 
एक्सचेंज4मीडिया रेडियो एडवरटाइजिंग अवार्डस की स्थापना रेडियो एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में जुलाई 2009 से जुलाई 2010 की अवधि में किए गए उत्कृष्ट कार्यों को पुरस्कृत करने के लिए किया गया है। अवार्डस विजेताओं ने अपने विचारों को एक्सचेंज4मीडिया से साझा किया। प्रस्तुत है विजेताओं के विचार-
 
अनुराधा अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट, ब्रांड कम्युनिकेशन एंड इनसाइटस, वोडाफोन :
किसी भी पुरस्कार को पाना हमेशा से काफी अच्छा लगता है। अगर हम एक्सचेंज4मीडिया रेडियो एडवरटाइजिंग अवार्डस की बात करें तो इसने हमारी एजेंसी मैक्सस और ओगिल्वी इंडिया के अच्छे कार्यों को पहचान दी है। रेडियो एडवरटाइजिंग के क्षेत्र में स्ट्रेटेजी और क्रिएटिविटी को लेकर हमारा सदा से यह प्रयास रहा है कि हम 360 डिग्री में कुछ अभिनव कैंपेन करें। और हम ऐसे श्रेणी में हैं जहां हम एयरवेव के माध्यम से सेल करते हैं और जब हम एयरवेव के माध्यम से सेल करते हैं तो यह इतना आसान नहीं होता है। लेकिन मेरा मानना है कि हमारी एजेंसी ने रेडियो का प्रभावी उपयोग करने में एक महान काम किया है।
 
केवी श्रीधर, नेशनल क्रिएटिव डिजाइनर, लियो बर्नेट इंडिया :
अधिकांशत: समय रेडियो में सबसे निचले स्तर के अधिकारी/योजनाकार/क्रिएटिव काम करते हैं। जाहिर है कि जब ज्यादा पैसा इनवोल्व होता है तो बड़े स्तर के अधिकारी शामिल होते हैं और जब कम पैसा होता है तो उस स्तर के कोई अधिकारी भाग नहीं लेते हैं। इसलिए रेडियो के साथ सौतेला व्यवहार किया जाता है। टेलीविजन कॉमर्शियल की तुलना में रेडियो में पूरी मीडिया की तुलना में कम बजट है। जब रेडियो की बात आती है तो कोई इस पर ध्यान नहीं देता है और इसलिए इसे वह महत्व नहीं मिलता है जिसका यह (रेडियो) हकदार है। दूसरी बात रेडियो अपने क्लाइंट को नंबर के हिसाब से बेचता है न कि उस वैल्यू से जो ब्रांड को इसके कारण मिलता है। यह एक ऐसा माध्यम है जो विभिन्न बोलियों और भाषाओं के अनुकूल है और इस तरह से यह अन्य माध्यमों की अपेक्षा ज्यादा चार्ज कर सकता है, लेकिन चूंकि हम लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं, इसलिए इसे सबसे सस्ता माध्यम माना जाता है।
 
संदीप तरकस, प्रेसिडेंट, कस्टमर स्ट्रटेजी, फ्यूचर ग्रुप एंड सीईओ, फ्यूचर मीडिया :
इस अवार्ड को पकर हम खुश हैं और क्लाइंट ऑफ द ईयर को पाकर हमेशा महान अनुभूति होती है। लेकिन मेरा मानना है कि अभी हमें लंबा सफर तय करना है और हम इस पर काम कर रहे हैं और रेडियो हमारे लिए एक महत्वपूर्ण माध्यम है, विशेषकर रिटेल क्षेत्र। हम लोगों ने अच्छा कार्य किया है लेकिन मैं फिर से दोहराना चाहता हूं कि अभी और बेहतर कार्य करने की जरूरत है।
 
अशित कुकियन, सीओओ एंड प्रेसिडेंट, एड सेल्स, रेडियो सिटी :
यह अच्छा है कि आपके काम को मान्यता मिलती है, विशेषकर जब किसी तटस्थ संगठन इसे आयोजित कर रहा हो। अवार्ड मिलना हमेशा से अच्छा लगता है।
 
श्रीपाद कुलकर्णी, सीओओ, एलाइड मीडिया :
एक्सचेंज4मीडिया रेडियो एडवरटाइजिंग अवार्ड अपनी तरह का पहला अवार्ड है बाकी अवार्ड की तुलना में। इस अवार्ड में रेडियो इंडस्ट्री के छोटे से लेकर बड़े सभी स्तर के लोग शामिल थे। इस तरह से परसेप्ट मीडिया के लिए यह एक बड़ी जीत है। परसेप्ट मीडिया के लिए यह दूसरा साल है और एक प्रमुख सर्वेक्षण में इसे नंबर 4 दिया गया है। अभी और सफर बाकी है।
 
सी पल्लवी राव नवेकर, ग्रुप हेड, सीएसआर, रेडियो मिर्ची :
पहले रेडियो एडवरटाइजिंग अवार्ड को देखते हुए इसे काफी अच्छी तरह से आयोजित किया गया था। पूरे ईंवेंट में काफी गर्मजोशी थी। द लेंड योर वॉयस कैंपेन में मूल रूप से ऐसे लोगों (स्वयंसेवकों) से अपील की गई थी जो नेत्रहीनों के लिए ऑडियो किताबों को पढ़ने में अपना समय दे सकें।
 
तन्वी गर्ग, एसोसिएट मीडिया डायरेक्टर, मीडिया डायरेक्शन :
मैं वास्तव में काफी उत्साहित हूं कि हमें यह अवार्ड रेमंड के लिए मिला है, क्योंकि यह पहला अवसर है जब रेमंड का प्रचार रेडियो पर हुआ है। यह काफी उत्साहवर्द्धक है। शुक्रिया।
 
सौरभ दीक्षित, एसोसिएट, क्रिएटिव डायरेक्टर, ओगिल्वी एंड माथर :
हमारा मानना है कि पहली बार इसका आयोजन बेहतर तरीके किया गया है और हम आशा करते हैं कि अगली बार इससे भी अच्छा आयेजन हो। हमने अच्छा कार्य किया है और जब आप अच्छा कार्य करते हैं तो आपको अवार्ड मिलने की उम्मीद होती है। जब लोग अच्छे कार्यों को मान्यता देते हैं तो एक महान अनुभूति होती है।
 
सोन्या जोस, मैनेजर, मार्केटिंग, पेंटालून रिटेल :
हमने कई अवार्ड मिले हैं। हम एक आरजे स्टाइलोमीटर प्रोग्राम कर रहे हैं, जो सभी रेडियो चैनल के सहयोग से पांच शहरों में हो रहा है। इसमें कम से कम 6 से 8 रेडियो स्टेशन भाग ले रहे हैं। यह एक बड़ा ईवेंट था। हमारे लिए यह अच्छा समय रहा है और मैं सच में आभारी हूं कि इन अवार्डस के माध्यम से इस तरह के अभिनव ईवेंट को मान्यता मिली।
 
प्रनीता राजन, प्रोग्राम कंट्रोलर, रेडियो मिर्ची :
पेप्सी यंगिस्तान का वाउ! वास्तव में एक बेहतरीन कार्य था। कई लोगों ने इस पर कार्य किया। यह अद्भूत था क्योंकि श्रोता इस पर संगीत भेज रहे थे और यह बड़े पैमाने पर हो रहा था। इसलिए यह कैंपेन पुरस्कार की हकदार थी।
 
अक्षय दोषी, असिस्टेंट मैनेजर, स्टार टेलीविजन :
मैं सभी छह रेडियो स्टेशन को इस अभिनव प्रयोग के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।
 
अविनाश प्रतीक, बिजनेस मैनेजर, इनसाइट :
इस अवार्ड के लिए शुक्रिया। यह संपूर्ण मीडिया इंडस्ट्री के लिए एक अभिनव प्रयेग है।
 
शेरिन वर्गीज, ब्रांड कम्युनिकेशन एक्जीक्यूटिव, रेडियो मैंगो :
इस पुरस्कार को पाना काफी मायने रखता है। यह अवार्ड मेस केरला के लिए मिला था और इस कैंपेन के लिए हम लोगों को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
 
प्रकृति भार्गवा, रेडियो जॉकी एंड हेड, बॉलीवुड डेस्क, रेडियो मिर्ची :
वाह! यह एक अद्भूत अवार्ड था। और काफी मसालेदार भी रहा। हम रेडियो मिर्ची के लिए और अधिक की आशा करते हैं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।  
0
No votes yet
Your rating: None