ईस्टर्न मीडिया में मोनिका पटनायक को ज्वाइंट एमडी और मलय मिश्रा को सीईओ बनाया गया
समाचार4मीडिया.कॉम.ब्यूरो
मोनिका नैय्यर पटनायक को ईस्टर्न मीडिया लिमिटेड में ज्वाइंट एमडी बनाया गया है। इससे पहले वो ईस्टर्न मीडिया लिमिटेड के रेडियो चॉकलेट में निदेशक पद पर काम कर रही थीं।अपनी नई भूमिका में वे वर्तमान जिम्मेदारियों के अलावा, समूह के प्रिंट बिजनेस, संबाद को भी देखेंगी।
पटनायक ने कहा, “मैं रेडियो और प्रिंट बिजनेस को देखूंगी। यह पहले से ही उड़ीसा में नंबर वन समाचारपत्र है, हालांकि, हम अपने से बेहतर करने की सोच रहे हैं। नए-नए प्रयोगों, उन्नत प्रौद्योगिकी से हम अपनी स्थिति को और मजबूत बनायेंगे।”
मोनिका पटनायक समूह के रेडियो बिजनेस, रेडियो चॉकलेट की संस्थापक हैं, जिसका प्रसारण भुवनेश्वर, कटक और राउरकेला शहरों में होता है।
ईस्टर्न मीडिया समूह में मलय मिश्रा को नॉन-प्रिंट डिविजन में सीईओ के पद पर प्रमोट किया गया है, जिसके अंतर्गत रेडियो, टेलीविजन के साथ अन्य इंटरटेनमेंट विभाग आते हैं। इस नियुक्ति से पहले, मिश्रा ईस्टर्न मीडिया के इंटरटेनमेंट डिविजन के निदेशक पद पर कार्यरत थे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


