विश्व कप के दौरान टीवी को मिलेंगे 1 अरब दर्शक

television.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
आईसीसी विश्व कप-2011 के माध्यम से टेलीविजन को एक अरब दर्शक मिलेंगे। विश्व कप के आधिकारिक प्रसारणकर्ता ‘ईएसपीएन स्टार स्पोर्ट’ ने कहा है कि दुनिया भर के 180 क्षेत्रों में एक अरब से अधिक दर्शकों तक विश्व कप को पहुंचाया जाएगा।
 
यह विश्व कप टेलीविजन पर मैच देखने वाले दर्शकों के लिए खास है क्योंकि ‘ईएसपीएन’ ने इस बार हाइ डेफनिशन (एचडी) तकनीक के जरिए मैचों का प्रसारण करने का फैसला किया है। इसके अंतर्गत प्रसारणकर्ता ने प्रत्येक मैच के लिए मैदान में कम से कम 27 कैमरे लगाने की व्यवस्था की है। ये कैमरे 80 फुट ऊंचे फ्लडलाइट से लेकर मैदान के सतह तक से दर्शकों को पल-पल का नजारा दिखाएंगे। विश्व कप से जु़डी पल-पल की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए ‘ईएसपीएन’ ने 30 कमेंटेटरों की ब़डी फौज ख़डी की है, जो उसके चैनलों-‘ईएसपीएन’, ‘स्टार स्पोर्ट’, ‘स्टार क्रिकेट’ पर तीनों आयोजक देशों के सभी आयोजन स्थलों पर मौजूद रहेंगे।
 
इसके अलावा टेलीविजन पर मैच नहीं देख पाने वाले लोगों के लिए ‘ईएसपीएन’ ने अपनी क्रिकेट वेबसाइट ‘क्रिकइंफो’ के जरिए लाइव अपडेट प्रसारित करने का फैसला किया है। ‘क्रिकइंफो’ को दुनिया भर के सभी देशों में देखा जा सकेगा। विश्व कप के रेडियो प्रसारण की जिम्मेदारी ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) को दी गई है।
 
आकाशवाणी 32 मैचों की कमेंटरी करेगा जबकि श्रीलंका में रेडियो कमेंटरी की जिम्मेदारी ‘एफएम देनारा’ और बांग्लादेश में राष्ट्रीय प्रसारणकर्ता ‘बेतार’ के जिम्मे होगी। इसके अलावा ब्रिटेन में मैचों की कमेंटरी ‘बीबीसी’, दक्षिण अफ्रीका में ‘एसएबीसी’, न्यूजीलैंड में ‘स्पोर्ट रेडियो’, ऑस्ट्रेलिया में ‘एबीसी’ और मध्यपूर्व में ‘चैनल-2’ करेगा। 
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None