साधना न्यूज से गुलाब कटले, प्रेम शंकर और राजेश रतूड़ी का इस्तीफा
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
साधना न्यूज एमपी छत्तीसगढ़ से असाइन्मेंट हेड गुलाब कटले, आउटपुट हेड प्रेम शंकर और आउटपुट एडिटर राजेश रतूड़ी ने इस्तीफा दे दिया है। गुलाब कटले ने अब अपनी नई पारी जल्द ही लॉन्च होने वाले न्यूज एक्सप्रेस से की है। वे साधना न्यूज की लांचिग का हिस्सा रहे हैं। समाचार4मीडिया से बात करते हुये गुलाब कटले ने बताया कि मैंने न्यूज एक्सप्रेस में बतौर प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है उधर साधना बिहार-झारखंड के आउटपुट हेड प्रेम शंकर ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने टोटल टीवी ज्वाइन किया है। वे साधना न्यूज की शुरूआत से ही जुडे हुये थे।
राजेश रतूड़ी ने भी साधना से इस्तीफा देकर टोटल टीवी ज्वाइन कर लिया है उन्हें यहां एसोसिएट आउटपुट एडिटर बनाया गया है। समाचार4मीडिया से बात करते हुये प्रबंधन ने खबर की पुष्टि की और बताया वे अब टोटल टीवी का हिस्सा होगें। राजेश साधना न्यूज के एमपी-छत्तीसगढ़ के आउटपुट एडिटर हुआ करते थे। राजेश ने दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर में भी काम किया हैं।
गुलाब कटले ने अपने पत्रकारिता कैरियर के बारे में बताते हुए कहा कि मैने पत्रकारिता की शुरुआत जबलपुर के दैनिक भास्कर से की थी, 2003 तक भास्कर के साथ जुडा रहा। उनका कहना था कि बाद में मै नवीन दुनिया और नई दुनिया रायपुर में भी रहा। साधना न्यूज लांच होने पर दिल्ली आ गया।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


