बीईए ने लॉन्च की अपनी वेबसाइट

BEA-logo.gif

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएसन ने 1 अप्रैल, 2011 से अपनी वेबसाइट लॉन्च कर दी है। वेबसाइट पर संगठन के बारे में सभी जानकारियों के अलावा, इंडस्ट्री की घटनाओं के बारे में ताजातरीन जानकारियां दी जायेंगी। बीईए की इस वेबसाइट को www.beaindia.org. पर लॉगइन किया जा सकता है।
 
बीईए ने इस मौके पर एक आधिकारिक ई-मेल में लिखा है, “बीईए की वेबसाइट के शुरू  होने की घोषणा करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। लंबे समय से एक वेबसाइट की जरूरत महसूस की जा रही थी जहां पर संगठन और इंडस्ट्री की सभी जानकारियां मौजूद हों।”
 
ई-मेल में आगे कहा गया, “वेबसाइट पर सभी सदस्य और गैर सदस्यों के लिए बीईए संगठन क्या कर रहा है  इसकी जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा, वेबसाइट पर हमारे सभी प्रेस रिलीज उपलब्ध होंगे। आने वाले समय में हम अन्य फीचर को भी वेबसाइट पर उपलब्ध करायेंगे।”
 
वेबसाइट के ‘हमारे बारे में’ सेक्शन में, संपादकों के उद्देश्यों को परिभाषित किया गया है, “हमारा यह सामूहिक प्रयास होगा कि पत्रकारिता की भूमिका को समझें और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा का प्रयास करें। जैसा की भारत में ब्रॉडकास्ट इंडस्ट्री अभी नयी है इसके लिए नियमों को विकसित करने, कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किये जाने, कंटेंट को विश्वसनीय एवं रचनात्मक बनाने के अलावा ब्रॉडकास्ट मीडिया के वातावरण को स्वतंत्र और निष्पक्ष बनाए जाने की जरूरत है।”
 
ई-मेल में आगे कहा गया, “इस उद्देश्य को तभी हासिल किया जा सकता है जब सभी एडिटर्स एक साथ इस महान उद्देश्य की पूर्ति के लिए सामूहिक प्रयास करेंगे। ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन के द्वारा वेबसाइट की लॉन्चिंग इसी दिशा में पहला प्रयास है।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929पर संपर्क कर सकते हैं।
 

 

0
No votes yet
Your rating: None