‘बीबीसी रेडियो’ की हिन्दी सेवा बंद होगी
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘बीबीसी’ से एक बुरी खबर आ रही है। खबर यह है कि ‘बीबीसी’ ने विश्व की पांच भाषाओं की सेवा को बंद करने का फैसला किया है। इतना ही नहीं, इसके अलावा वह अपनी हिंदी रेडियो सेवा भी बंद करने जा रही है। ‘बीबीसी’ ने यह कदम कॉस्ट कटिंग की कोशिशों के तहत उठाया है। इस निर्णय से ‘बीबीसी’ में कार्यरत लगभग 650 लोगों का जीवन प्रभावित होगा क्योंकि इन लोगों को अपनी नौकरियों से हाथ धोना पड़ेगा। ‘बीबीसी’ के लिए यह दिन ‘काला दिन’ से कम नहीं है।
‘बीबीसी’ जिन पांच वर्ल्ड सर्विसों को बंद किया जा रहा है उनमे ‘अल्बानियन’, ‘मैसिडोनियन’ और ‘सर्बियन’ के अलावा ‘कैरिबियन’ के लिए इंग्लिश और अफ्रीका के लिए ‘पुर्तगाली’ सर्विस शामिल हैं। इससे ‘बीबीसी’ को लगभग 4 करोड़ 60 लाख का मुनाफा होने की उम्मीद है। ‘बीबीसी’ हिंदी सेवा, उसके श्रोताओं के लिए एफएम रेडियो (सीधे प्रसारण और पार्टनरों के जरिए), ऑनलाइन, मोबाइल और मीडिया के दूसरे नए उपकरणों के जरिए उपलब्ध रहेगी।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:



टिप्पणी
bbc hindi ka shaart web
bbc hindi ka shaart web prasaran band karne ki ghosna se kardo darsako ki life line seva ka gala ghotne ka ochitya samajh se pare hai
बीबीसी को बन्द करना दूर्भाग्यपूर्ण
बीबीसी को हिन्दी सेवा बन्द नही करना चाहिये ,हम आम भारतीय जो सिर्फ खबरो के लिए बीबीसी पर निर्भर रहते हैँ उनका क्या होगा ,बीबीसी की विश्वसनियता कोई भी समाचार एजेँसी कभी नही पा सकती । बीबीसी इज द बेस्ट ।