रेटिंग सिस्टम बराबर होना चाहिए: अनुरंजन झा
आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
टीआरपी मुद्दें पर बोलते हुए अनुरंजन झा, सीओओ, सीएनईबी ने कहा कि मेरे हिसाब से रेटिंग सिस्टम नहीं होना चाहिए। क्योंकि, रेटिंग सिस्टम की वजह से बाजार पर दबाव पड़ता है। इससे, चैनल सही कंटेंट नहीं दे पाते। उनसे, जब हमने चैनलों की रेटिंग सिस्टम के बारे में पूछा तो उनका कहना था कि मापने का पैमाना तो होना चाहिए लेकिन सटीक होनी चाहिए। इस सिस्टम में पारदर्शिता होनी चाहिए। क्योंकि, अभी 8 हजार मीटर है तो क्या तीस हजार मीटर से क्या सही डाटा मिल सकेगा? क्योंकि देश में, इतनी जनसंख्या है तो तीस हजार मीटर से अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। हां, इस सिस्टम में सुधार की ही नहीं बहुत ज्यादा सुधार की जरूरत है।
देश के सभी दर्शकों को समान रेटिंग के अनुसार देखना चाहिए। जम्मू कश्मीर के दर्शक का उतना ही महत्व होना चाहिए जितना दिल्ली के दर्शक का होता है। इस सिस्टम को बराबर लागू किया जाना चाहिए। और दर्शक को, एक उपभोक्ता नहीं समझना चाहिए। मेरा न्जूज़ चैनलों से एक ही अनुरोध है कि वो केवल न्यूज़ दिखाए कुछ और नहीं। मेरा मानना है कि वह समय दूर नहीं हैं जब लोग न्यूज़ चैनल खबर के लिए देखेंगे। क्योंकि वह जगह अभी खाली है।
उन्होंने खबर पर, रेटिंग के असर पर अपनी राय देते हुए बताया कि हां इस पर पूरा असर पड़ता है। क्योंकि, राजस्व केवल रेटिंग से ही आता है। और हर, कोई रेटिंग के लिए लड़ता है। लेकिन, हम अपनी व्यक्तिगत बात करें तो हमारे चैनल में खबरों को रेटिंग से ज्यादा महत्व दिया जाता है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


