सीएनबीसी-टीवी18 और सीएनबीसी आवाज के सीईओ बने अनिल उनियाल
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
अनिल उनियाल बतौर सीईओ अब सीएनबीसी-टीवी18 और सीएनबीसी आवाज की जिम्मेदारी संभालेंगे। इस नियुक्ति से पूर्व वे नेटवर्क18 मीडिया के सीओओ और बिजनेस हेड की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उनियाल के पास अब नेटवर्क18 के बिजनेस चैनलों की स्ट्रैटजिक, फाइनांसियल और ऑपरेशनल मैनेजमेंट कि जिम्मेदारी होगी। वे नेटवर्क18 के ग्रुप सीओओ, बी. साई कुमार को रिपोर्ट करेंगे।
सेल्स और सेल्स स्ट्रैटजी में एक दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले उनियाल साल 2001 से ही नेटवर्क18 के साथ हैं और ग्रुप के सीएनबीसी चैनल और फोर्ब्स इंडिया में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभाल चुके हैं। अनिल ने नेटवर्क18 में रेवेन्यू के क्षेत्र में कई अहम जिम्मेदारियों को अंजाम दिया है। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत उधमी के रुप में की थी और मीडिया सर्विसेज सहित कंस्ल्टिंग इंटरप्राइजेज का संचालन किया।
इस नियुक्ति पर बात करते हुए नेटवर्क18 के ग्रुप सीईओ बी. साईं कुमार ने बताया कि नेटरवर्क18 के बिजनेस चैनल सीएनबीसी टीवी18 ओर सीएनबीसी आवाज के ग्रोथ में अनिल की अहम भूमिका रही है और वे इसकी लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहें हैं। अब उनके नेतृत्व में चैनल के फायदे के साथ एक नई दिशा में जाने की उम्मीद है। मेरा विश्वास है कि वे इस चुनौती का सामना बेहतर तरीके से करेंगें।
अनिल उनियाल ने बताया कि मेरा मानना है कि पिछले दशक में सीएनबीसी-टीवी18 और सीएनबीसी आवाज ने बिजनेस न्यूज के क्षेत्र में ग्रोथ के साथ इनोवेशन के नए फेज का नेतृत्व किया है। मेरा उद्देश्य चैनल के एडिटोरियल और बिजनेस टीम के साथ काम करते हुए अपने मार्केट लीडरशिप को और मजबूत करना है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


