1 अगस्त को लॉन्च होगा स्टार का 24 घंटा होम शॉपिंग चैनल
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
स्टार सीजे नेटर्वक इंडिया 24 घंटे का होम शॉपिंग चैनल लॉन्च करने जा रहा है। 1 अगस्त से स्टार सीजे अलाइव नाम से इस चैनल की अधिकारिक लॉन्चिग की जा रही है। आपको बता दें कि इसी नाम से 22 सितम्बर 2009 से स्टार उत्सव पर 6 घंटे का स्लॉट लेकर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहा है। स्टार सीजे नेटर्वक इंडिया में स्टार इंडिया और दक्षिण कोरिया के जाने माने होम शॉपिंग बिजनेस सीजेओ शॉपिंग की 50-50 हिस्सेदारी है।
इस बारे में हमसे बात करते हुए पारितोष जोशी, सीईओ, स्टार सीजे नेटर्वक इंडिया ने कहा कि एक साल पहले स्टार सीजे अलाइव को 6 घंटे के स्लॉट के तौर पर लॉन्चिग से हमें कई तरह के फायदें हुए। इससे हमें मार्केट को जानने का मौका मिला साथ ही होम शॉपिंग इंडस्ट्री के प्रति ग्राहको का नजरिया जानने का भी अवसर मिला। हमारा मानना है कि यह इंडस्ट्री अभी शुरुआती दौर में है लेकिन भारत में लोगों की वैकल्पिक आय बढ़ रही है। उसे देखते हुए इसका भविष्य संभावनाओं से भरा हुआ है।
स्टार इंडिया के सीईओ उदय शंकर ने कहा कि हमने अपने बिजनेस को विस्तार देने और अपने दर्शकों को अधिक सुविधा देने के लिए हमने यह पहल की है। स्टार उत्सव पर पिछले साल 6 घंटे के स्लॉट पर लॉन्च इस चैनल को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। हमें पूरा विश्वास है कि बहुत कम समय में ही स्टार सीजे अलाइव अपने वादे के अनुसार दर्शकों की जीवनशैली में बदलाव लाने में कामयाब होगा।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09013060045/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


