‘एंटरप्रेन्योर ’मैगजीन ने सफलतापूर्वक एक साल पूरा किया
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
एंटरप्रेन्योर मैगजीन ने महज एक साल में ही बेहतरीन सफलता हासिल की है। एक नए कॉनसेप्ट के साथ बाजार में प्रवेश करने वाली इस मैगजीन ने उभरते हुए वैसे उद्यमियों की कहानी लोगों के सामने लाने की कोशिश की जिन्होंने नए विचारों के साथ विपरीत परिस्थितियों में भी उद्यमिता की नई मिसाल कायम की। इनमें से कई लोगों ने तब शुरुआत की जब पूरी दुनिया में आर्थिक मंदी का कोहराम मचा हुआ था। एंटरप्रेन्योर ने एक और बेहतरीन कोशिश की है। एक साल पूरा होने पर इसने वार्षिकांक के अपने विशेषांक में वैसे लोगों पर फोकस किया है जिन्होने अपने दम पर उद्योग जगत में एक नई इबारत लिखने में कामयाबी हासिल की है।
एंटरप्रेन्योर ने इस वार्षिकांक में उधोग जगत के जाने-माने दिग्गजों को अपने पाठकों के सामने लाने की कोशिश की है। इसमें आईटी दिग्गज शिव नाडार, बायोकॉन लिमिटेड की किरण मजुमदार शॉ, ब्रिटेन में करी किंग के रुप में लोकप्रिय सर गुलाम नून, डालमिया सीमेंट के पुनीत डालमिया, मुंबई का मुच्छड़ पानवाला और बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सहित 60 अन्य दिग्गज शामिल हैं। इसमें इन लोगों की सफलता का राज बताने की कोशिश की गयी है कि कैसे विपरीत परिस्थितियों में शुरुआत के बावजूद अपनी हिम्मत और नए विचारों के दम पर इन लोगों ने सफलता की नई मिसाल कायम की।
इस वार्षिकांक के अतिरिक्त एंटरप्रेन्योर ने भारत की 25 उभरती हुई कंपनियों की स्टोरी के साथ अपना सितम्बर अंक भी जारी किया है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


