‘म्याऊं’ एफएम अब ‘ओए!’ 104.8 एफएम के नाम से चालू
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
टीवी टुडे नेटवर्क ने अपने रेडियो स्टेशन ‘म्याऊं’ एफएम के लिए नया नाम ‘ओए!’ एफएम कर दिया है। अब यह ‘ओए ! – सबसे फिल्मी’ के नाम से पुराने फ्रीक्वेंसी 104.8 पर कार्य करता रहेगा। यह उल्लेखनीय है कि एक्सचेंज4मीडिया ने 17 सितंबर, 2010 को यह खबर दी थी कि ‘म्याऊं’ एफएम का नाम बदल कर ‘धक-धक’ या ‘ओए’ किया जायेगा।
इस अवसर पर प्रियंका चोपड़ा, रनबीर कपूर और निर्देशक सिद्धार्थ आनंद मौजूद थे।
‘ओए!’ का प्रसारण मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, अमृतसर, जोधपुर और शिमला में मौजूद है। शहर के अनुसार कंटेंट में परिवर्तन किया जायेगा, लेकिन मूल भाव, सबसे फिल्मी सबों को जोड़ने में सहायक होगा।
जैसा कि स्पष्ट है कि, ‘ओए!’ का टैगलाइन टीवी टुडे नेटवर्क के टैगलाइन ‘आजतक-सबसे तेज’ से मिलता है। इस रणनीति पर टिप्पणी करते हुए टीवी टुडे नेटवर्क के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, अरूण पुरी ने कहा, “यह पहला अवसर है जब एक ही संस्था के द्वारा टेलीविजन और रेडियो स्टेशन की शुरुआत की गई है। हम आशा करते हैं कि इन दोनों के बीच में कंटेंट जैसे सेलेब्रिटी, साक्षात्कार की अद्भुत समानता देखने को मिलेगी।”
टीवी टुडे नेटवर्क के सीईओ और एक्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर, जी के कृष्णन ने अपने प्रजेन्टेंशन में कहा, नई रणनीति के तहत, रेडियो जॉकी और म्यूजिक पर काफी शोध किया गया है। उन्होंने आगे कहा “हमारा मुख्य ध्येय मार्केटिंग और ब्रांड निर्माण पर है।”
रेडियो इंडस्ट्री एफएम के फेज तीन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है, यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि फेज थ्री के विस्तार में टीवी टुडे नेटवर्क एक विशाल अवसर देख रहा है। कृष्णा ने कहा, “जब रेडियो के तीसरे फेज का विस्तार किया जायेगा तो हम उन स्टेशन के लिए बोली लगायेंगे जिस पर हमारा विश्वास होगा। और मेरा विस्वास है कि ‘ओए !- सबसे फिल्मी’ टैगलाइन के साथ हमारे लिए अच्छा कार्य करेगा।”
‘ओए !’ के राष्ट्रीय प्रोग्रांमिंग प्रमुख, वर्निल अब्राहिम के अनुसार, इसमें कुछ रोमांचक, कुछ बॉलीवुड, कुछ युवाओं से संबंधित और ताजे प्रोग्राम होंगे जो श्रोताओं को पसंद आयेगा। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने ‘ओए!’ नाम क्यों रखा। अब्राहम का कहना था कि “कंटेंट में काफी परिवर्तन किया गया है। पहले यह सिर्फ वुमेन केंद्रित था, अब यह सबों के लिए है। यह नियमित श्रोताओं के लिए है। यह मनोरंजन रेडियो है।”
कृष्णन के अनुसार, “लोगों का कहना है कि रेडियो मार्केट काफी बिखरा है, लेकिन सभी भारतीय बाजार बिखरे हुए हैं। हम लोग कंटेंट में नवीनता के माध्यम से स्टेशन को दूसरों से अलग करने जा रहे हैं।”
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:

