हमारा महानगर समाचारपत्र पुणे और नासिक से जल्द ही

समाचार4मीडिया.कॉम

शिशिर शुक्ला
हमारा महानगर मुंबई, दिल्ली के बाद अब पुणे और नासिक से भी प्रकाशित होगा। महानगर प्रबंधन ने पुणे और नासिक में लांचिग की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली है, अगले महीनें अखबार उक्त स्थानों पर अखबार लांच होगा।
स्थानीय संपादक सुधांशु शेखर झा ने समाचार4मीडिया से बात करते हुए कहा “प्रकाशन नवरात्री के पहले दिन जिसे मराठी लोग गुडी पड़वा के रुप में मनाते है, से संभावित है, हमारा महानगर पुणे और नासिक के बाद लखनऊ और गोरखपुर से भी प्रकाशित होगा। अखबार हिन्दी भाषी पाठकों पर पूर्णत: फोकस करेगा। महानगर मीडिया नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड ने मुंबई के बाद दिल्ली और फिर अब नासिक, पुणे, लखनऊ, गोरखपुर में एडिशन शुरु करके अन्य अखबारों की धडकनें तेज कर दी है।

ज्ञातव्य हो कि हमारा महानगर दिल्ली में 2 अक्टूबर से शुरु हुआ था तथा बहुत कम समय में ही इसने पाठकों के बीच अपनी जगह बनायी है। हमारा महानगर प्रबंधन अगले 5 वर्षो में 10 संस्करण लांच करने की योजना बना रहा है। इन स्थानों पर अखबार के लांच होने से पत्रकारिता से जुड़े लोगों को नये अवसर प्राप्त होगें।  

0
No votes yet
Your rating: None