सुस्वागतम्
अनुराग बत्रा
प्रधान संपादक
एक्सचेंज4मीडिया प्रकाशन समूह
एक्सचेंज4मीडिया समूह का नया प्रयास आप सब को समर्पित करते हुए मुझे हार्दिक खुशी हो रही है। अपने समूह की इस सबसे नई सेवा के लांच की इस वेला में मुझे गर्व और विनम्रता का अनूठा अहसास हो रहा है। गर्व इस बात पर कि हम मीडिया इंडस्ट्री से जुड़े राष्ट्रभाषा बोलने-पढ़ने वाले एक बड़े वर्ग को एक रचनात्मक उत्पाद दे रहे हैं और विनम्रता इस बात के लिए कि अपनी वर्तमान टीम की कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय के बिना मैं अकेला यह सपना कदापि पूरा न कर पाता।
समाचार4मीडिया में आपका स्वागत है। हमने इसे पूरी तरह से पेशेवर और रचनात्मक बनाने का हर संभव प्रयास किया है। हमारी कोशिश रही है कि समाचार4मीडिया.कॉम के माध्यम से आपको मीडिया जगत की ज्यादा से ज्यादा उपयोगी और प्रासंगिक जानकारी मिले। हमारे प्रयास में निश्चय ही कमियां भी रही होंगी। आपके सुझावों और दुआओं से हम इन कमियों को भी यथासंभव शीघ्र ही दूर करने का प्रयत्न करेंगे।
समाचार4मीडिया.कॉम के लांच होने से भी पहले मीडिया जगत की हस्तियों ने हमारे अनुरोध पर समाचार4मीडिया.कॉम के मीडिया राउंड टेबल में शामिल होना स्वीकार करके तथा इंटरव्यू देने के लिए समय निकाल कर हमें अनुगृहीत किया। हमें विश्वास है कि उनके अनुभव से इंडस्ट्री को लाभ होगा।
हर प्रोफेशन में सीखने की प्रक्रिया लगातार चलती है। हम कितने भी उँचे मुकाम पर पहुंच जाएं, सीखना बंद नहीं कर सकते। समाचार4मीडिया.कॉम के मीडिया राउंड टेबल का उद्देश्य भी यही है कि इंडस्ट्री की हस्तियों को एक जगह इकट्ठा करके किसी एक ज्वलंत विषय पर सबकी राय ली जाए और समस्या के समाधान का प्रयास किया जाए। हमारा पहला मीडिया राउंड टेबल ‘भारतवर्ष में हिंदी मीडिया का भविष्य’ विषय पर था। उसकी रिपोर्ट आज के इसी अंक में शामिल है।
इसके अतिरिक्त सप्ताह का इंटरव्यू, नजरिया और आमने-सामने भी न केवल उपयोगी जानकारी देने में समर्थ हैं बल्कि विचारोत्तेजक भी हैं। हमें आशा है कि यह सामग्री हमारी इंडस्ट्री में विमर्श की एक नयी रवायत पैदा करेगी और हम सब मिल-बैठकर इंडस्ट्री की चुनौतियों का सामने करने के लिए बेहतर ढंग से तैयारी कर सकेंगे।
हमें खुशी है कि एक्सचेंज4मीडिया.कॉम समूह के प्रकाशनों को इंडस्ट्री ने प्रतिष्ठित मुकाम दिया है और हमारी विश्वसनीयता के उदाहरण दिए जाते हैं। समाचार4मीडिया.कॉम उसी परंपरा का पालन करेगा और हमें विश्वास है कि आप सबके सहयोग और मार्गदर्शन से हम अपनी राह की हर जानी-अनजानी कठिनाइयों से पार पा लेंगे।
समाचार4मीडिया.कॉम आप सब को समर्पित है। इस नये उपक्रम में आपका हार्दिक स्वागत है। हमें उम्मीद है कि समाचार4मीडिया.कॉम पर बिताया गया आपका समय सदैव सार्थक होगा।
मैं आप सब का और अपनी पूरी टीम का धन्यवादी हूं कि हम यह सपना पूरा कर पाये हैं और इंडस्ट्री के लिए एक नई पहल की शुरुआत कर रहे हैं। हमें विश्वास है कि समाचार4मीडिया जैसे-जैसे बढ़ेगा, इसमें और भी निखार आता जाएगा।
हमारी डिप्टी एडिटर नूर फातिमा वारसिया के अथक प्रयत्नों, हमारे समूह संपादक प्रद्युम्न माहेश्वरी के मार्गदर्शन तथा समाचार4मीडिया.कॉम के संपादक पीके खुराना के नेतृत्व का ही फल है कि समाचार4मीडिया की युवा टीम अपना लक्ष्य हासिल कर पाई है।
मैं सिर्फ इतना ही कहूंगा, "धन्यवाद, शुक्रिया, स्वागत !!!"
- Category:



टिप्पणी
congrats Anurag for this new
congrats Anurag for this new bold initiative. As always you dedicate your vision to others. But i personally feel that you will definitely give a new direction to hindi media through this news portal.again heartiset congratulations. regards