सुनील द्विवेदी आई नेक्स्ट गोरखपुर पहुंचे

सुनील द्विवेदी आई नेक्स्ट गोरखपुर
शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
अमर उजाला से खबर है कि नोएडा यूनिट के चीफ सब एडिटर सुनील द्धिवेदी ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। वह आई नेक्स्ट गोरखपुर के साथ अपनी नई पारी की शुरूआत करेंगे जहां उन्हे संपादकीय इंचार्ज बनाया गया हैं। द्विवेदी अमर उजाला की नोएडा यूनिट से पहले अमर उजाला की इलाहाबाद यूनिट में क्राइम रिर्पोटर थे, जहां उन्होने अपनी मजबूत लेखनी और कार्यकुशलता के बल पर कई बड़े खुलासे किये। जिनमें कृष्णानन्द राय हत्याकांड से जुड़ी खबरें तथा बनारस सीरियल ब्लास्ट के मुख्य आरोपी के द्वारा इलाहाबाद में मदरसा चलाने जैसे खुलासे शामिल हैं।
समाचार4मीडिया से बात करते हुये सुनील द्विवेदी ने कहा, “मैंने पत्रकारिता की शुरूआत अमर उजाला से ही की। अच्छा अवसर मिलता देख संस्थान बदलने का फैसला किया है। मुझे आई नेक्स्ट, गोरखपुर का संपादकीय इंचार्ज बनाया गया हैं।” चर्चा है कि दैनिक जागरण समूह आई नेक्स्ट जबलपुर लांच करने के बाद अब गोरखपुर की ओर अपना रुख करने वाला है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None