सीमाएं लाघंने पर विदेशी एंकर को देना पड़ा इस्तीफा

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का नाम गलत और अभद्र लहजे में लेने के मामले में न्यूजीलैंड के विवादास्पद टीवी एंकर पॉल हेनरी ने रविवार को इस्तीफा दे दिया। हेनरी ने माना कि अनजाने में उन्होंने सीमाएं लांघी। इस मामले में भारत ने राजनयिक स्तर पर कड़ा विरोध दर्ज कराया था। हेनरी ने न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के गवर्नर जरनल आंनद सत्यानंद पर भी नस्लीय टिप्पणी की थी जिस पर विवाद हुआ था।
 
टीवीएनजेड पर ब्रेकफास्ट शो के एंकर पॉल हेनरी ने अपना गुनाह कबूलते हुए कहा कि मैं अचंभित और निराश हूं कि मेरी टिप्पणी से एक राजनयिक मसला बन गया। मैं मानता हूं कि इस बार मैं अनजाने में सीमाएं लांघ गया हूं। उन्होंने यह भी बताया कि उन पर इस्तीफा देने का भारी दबाव था। और जो मेरी टिप्पणी से आहत हुए है, उनसे मैं फिर माफी मांगता हूं।
 

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।

0
No votes yet
Your rating: None