सीएनएन-आईबीएन, आईबीएन7 और आईबीएन लोकमत ने ‘इंडियन स्पोर्टस लीजेंड्स’ को सम्मानित किया
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
‘इंडियन स्पोर्टस लीजेंड्स – ए नेटवर्क 18 इनीशिएटिव’ पिछले दशकों में भारतीय खेल के महान हस्तियों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया है। खेल की ये महान हस्ती नए चैंपियन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत का काम करेंगे। इनसे भारत को कॉमनवेल्थ खेल के दौरान काफी आशायें हैं। अवार्ड खेल के उन महान हस्तियों को सम्मानित करने के लिए दिया गया है जिन्होंने भारतीय खेल जगत को नि:स्वार्थ भावना से अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। और उनके योगदान को पीढ़ियों तक भारतीय खेल जगत में याद किया जायेगा। भारतीय क्रिकेट में सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में, पूर्व कप्तान, एम.ए.के.पटौदी और कपिल देव को भी सम्मानित किया गया।
जिन महान खेल हस्तियों को यह पुरस्कार प्राप्त हुए। उनके नाम वर्णमाला के हिसाब से नीचे है।
· अजित पाल सिंह और 1975 हॉकी टीम: हॉकी विश्व चैंपियन
· अंजलि भागवत (निशानेबाजी): पूर्व विश्व नंबर 1, निशानेबाजी
· गुरबचन सिंह रंधावा (एथलेटिक्स): एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता
· जसपाल राणा (निशानेबाजी): 4 बार एशियन गेम्स स्वर्ण विजेता
· कर्णम मल्लेश्वरी (भारोत्तोलन): ओलंपिक कांस्य पदक विजेता
· लेसली क्लौडियस और आरएस भोला (हॉकी): तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम
· लिंबा राम (तीरंदाजी): पूर्व एशियाई चैंपियन
· मिल्खा सिंह (एथलेटिक्स): भारतीय फ्लाईंग सिक्ख, पहला भारतीय जिसने कॉमनवेल्थ खेल में स्वर्ण पदक जीता।
· माइकल फरेरा (बिलियर्ड्स): तीन बार विश्व बिलियर्ड्स टाइटल विजेता, बांबे टाइगर
· एनजी दिंकू सिंह (बॉक्सिंग): एशियन खेल में स्वर्ण पदक विजेता
· पीटी उषा (एथलेटिक्स): भारतीय ट्रैक एंड फील्ड की रानी, सियोल एसियाड में चार स्वर्ण पदक विजेता
· प्रकाश पादुकोण (बैडमिंटन): बैडमिटन में पहला भारतीय जिसे विश्व में नंबर वन रैंक मिला।
· प्रदीप कुमार बनर्जी (फुटबॉल): फीफा को द्वारा इंडियन फुटबॉलर ऑफ द सेंचुरी पुरस्कार प्राप्त।
· शाईनी अब्राहम विल्सन (एथलेटिक्स): एशियन गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट, एथलेटिक्स
· श्रीराम सिंह (एथलेटिक्स): 2 बार एशियाई खेल में एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक विजेता
· सतपाल सिंह (कुश्ती): एशियन खेल में स्वर्ण पदक विजेता।
· विजय राज अमृतराज (टेनिस): 2 बार डेविस कप के फाइनल में प्रवेश
‘इंडियन स्पोर्टस लीजेंडस – ए नेटवर्क 18 इनीशिएटिव’ एयरटेल के साथ साझेदारी में देश के खेल जगत के महान हस्तियों को सम्मानित करने के लिए शुरू किया गया है जिन्होंने व्यक्तिगत जीत से उपर रखकर देश के लिए खेला और विश्व में भारत का परचम लहराया। यह प्रयास उन लोगों के लिए प्रेरणा का काम करेगा जो वर्तमान में भारतीय खेल जगत में अपना योगदान दे रहे हैं।
इस अवसर पर, सीएनएन-आईबीएन, आईबीएन7, आईबीएन लोकमत के एडिटर-इन-चीफ, राजदीप सरदेसाई ने कहा, “इन महान हस्तियों के साथ मंच साझा करते हुए मुझे अत्यंत खुशी और गर्व का अनुभव हो रहा है। भारतीय खेल जगत की इन महान हस्तियों को सम्मानित करने का यह वास्तव में एक अनोखी पहल है। इन खिलाड़ियों ने भारतीय खेल जगत को अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मैं आशा करता हूं कि इस आयोजन से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी और वे भारतीय खेल को नई उंचाई पर ले जा सकेंगे।”
अवार्डस के अवसर पर, आईबीएन7 के प्रबंध संपादक, आशुतोष ने कहा, “मैं उन महान खिलाड़ियों के लिए हार्दिक बधाई देता हूं जिन्होंने अपने महत्वपूर्ण योगदान से खेल की दुनिया में भारत का नाम रौशन किया है। भारतीय खेल जगत की इन महान हस्तियों को सम्मानित करते हुए हमें गर्व का अनुभव हो रहा है।”
निखील वागले, संपादक, आईबीएन-लोकमत ने कहा, “इस तरह के आयोजन से खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। हम इस प्रक्रिया के द्वारा युवा खिलाड़ियों से देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने की हद तक के जुनून को प्रोत्साहित करना चाहते हैं।”
- Category:


