सरकार पर नहीं, पत्रकार पर भरोसा

समाचार4मीडिया.कॉम

 

झारखंड में अपहृत बीडीओ प्रशांत कुमार लायक को छोड़ने की मांग पर नक्सलियों ने सरकार पर नहीं पत्रकारों पर भरोसा दिखाया। नक्सलियों ने सरकार के सामने यह मांग रखी थी कि हमें राज्य की पुलिस पर भरोसा नहीं है इसलिए हम बीडीओ को प्रभात खबर के पत्रकारों की उपस्थिति में सौंपेगे।   इसके बाद अखबार ने बीडीओ की सकुशल रिहाई के लिए पहल करने की सरकार से अनुमति मांगी थी। .संगठन के संदेश और सरकार के आदेश प्रभात खबर के संपादक हरिवंश जी ने अपने पांच वरिष्ठ पत्रकारों को भेजा।  प्रभात खबर की टीम बीडीओ को लेने  पहुंची थी और यह टीम  जब उन्हें लेकर आ रही थी, तो गुड़ा पिकेट के पास एसपी नवीन कुमार सिंह ने वाहन को घेर लिया और बीडीओ को अपने कब्जे में ले लिया।  प्रभात खबर ने इसका विरोध जताया फिर एसपी ने बीडीओ के साथ अपनी तस्वीर खिंचवायी।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@gmail.com पर भेज सकते हैं।
 

 

5
Average: 5
Your rating: None