शंभु दयाल होंगे जागरण के गोरखपुर संस्करण के प्रभारी

शिशिर शुक्ला
समाचार4मीडिया.कॉम
दैनिक जागरण के बरेली यूनिट में कार्यरत शंभु दयाल वाजपेयी को गोरखपुर के संपादकीय प्रभारी की कमान सौपी गई है। शंभु दयाल वाजपेयी तकरीबन 20 वर्ष से दैनिक जागरण के साथ हैं। वे कुछ दिनों में गोरखपुर जा कर समाचार संपादक एवं संस्करण प्रभारी का कार्यभार संभाल लेंगे। गोरखपुर के संपादकीय प्रभारी बनने पर वे शैलेंद्र मणि त्रिपाठी को रिर्पोट करेंगे। वाजपेयी इससे पहले भी दैनिक जागरण का हल्द्वानी संस्करण लांच करवा चुके हैं।
समाचार4मीडिया से बात करते हुये शंभु दयाल वाजपेयी ने बताया कि मैंने 1990 में उपसंपादक के रूप में दैनिक जागरण की कानपुर यूनिट से अपने कैरियर की शुरुआत की। मैंने कुछ समय अमर उजाला के साथ काम करने के बाद फिर से दैनिक जागरण का दामन थाम लिया। तब से मैं जागरण के बरेली संस्करण के साथ हूं। बरेली मेरे घर जैसा है और मुझे गोरखपुर में भी बरेली के मित्रों की स्मृतियां बनी रहेंगीं।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None