ला एंड केन्नेथ को मिला केल्वीनेटर और सैनसुई का अकाउंट
दिसंबर 2009 में केल्वीनेटर और सैनसुई ने अलग अलग एजेंसियों से प्रेजेंटेशन मंगवाई थी। अब ला एंड केन्नेथ यह दोनों अकाउंट हैंडल करेगी। कंपनी के सूत्रों का कहना है कि यह अकाउंट 40 करोड़ का है।
ला एंड केन्नेथ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट वरिंदर शाह कांत ने एक लिखित स्टेटमेंट में कहा है, "हम ये दोनों अकाउंट पाकर बहुत प्रसन्न हैं। हमने दोनों क्लायंट्स के लिए जो स्ट्रेटेजी अपनाई, हम उसके कारण यह अकाउंट जीत सके हैं। केल्वीनेटर एक लोकप्रिय रेफ्रीजेरेटर ब्रांड है और अब यह दुबारा लोकप्रिय हो रहा है। केल्वीनेटर ब्रांड के अन्य उत्पादों में वाशर, एयर कंडीशनर, माइक्रोवेव अवन शामिल हैं। लोगों में इस ब्रांड की स्वीकार्यता बहुत अधिक है। यह एक 360 डिग्री काम है, जिसमें प्रिंट, टीवी, ओ ओ एच यानी ऊह, इंटरनेट तथा बीटीएल आदि प्रचार के सब तरीके शामिल हैं। इसका विज्ञापन अभियान एक हफ्ते में शुरू हो जायेगा।"
- Category:

