रेड एफएम ने गंगटोक में नया रेडियो स्टेशन लांच किया
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
रेड एफएम ने अपना 49वां रेडियो स्टेशन गंगटोक में लांच कर दिया है। चूंकि यह एक साफ्ट लांच था इसलिए रेड एफएम ने अभी तक इसके लिए कोई मार्केटिंग नहीं की है। रेड एफएम, सिलीगुड़ी के स्टेशन प्रमुख संजय प्रताप सिंह पर अब दोहरी जिम्मेदारी है क्योंकि अब वे सिलीगुड़ी के साथ-साथ गंगटोक स्टेशन का कामकाज भी संभालेंगे।
गंगटोक स्टेशन पर मिक्स बॉलीवुड, अंग्रेजी और नेपाली गानों का प्रसारण किया जाएगा, जबकि, रेडियो जॉकी नेपाली और अंग्रेजी में ही बोलेंगे। रेड एफएम की क्रिएटिव एजेंसी ओ एंड एम है।
रेड एफएम की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, प्रोग्रामिंग और प्रोजेक्ट, निशा नारायणन ने कहा, “हम युवाओं और दिल से युवा लोगों पर फोकस करेंगे। हमारी म्यूजिक लाइन रेड एफएम की धारणा ‘सुपरहिट बजाते रहो’ को ध्यान में रखते हुए बनायी गयी है। हम अपने स्टेशन को शहर का सबसे ‘रॉकिग’ स्टेशन बनायेंगे। इसकी टैगलाइन ‘इट्स रॉकिग’ इसके कार्य करने का ढंग और व्यक्तित्व दर्शाता है। हमारी टैगलाइन बताती है कि हम कुछ नया क्रिएट कर रहे हैं और हम गंगटोक में एक नया वर्ग तैयार करेंगे।"
उन्होंने यह भी कहा, “राष्ट्रीय स्तर पर कुछ नया करने के लिए हम अपनी राष्ट्रीय स्तर की एजेंसीज का इस्तेमाल करते रहेंगे। जबकि, स्थानीय स्तर पर कुछ नया करने के लिए हम स्थानीय स्तर की क्रिएटिव और मीडिया एजेंसीज को देख सकते हैं। गंगटोक स्टेशन के लांच होने से रेड एफएम का कोटा पूरा हो गया है, हमने अभी सिर्फ आईजॉल को छोड़ा है, जहां रेडियो स्टेशन स्थापित करने का काम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।"
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं
- Category:

