रेडियो सिटी 91.1 एफएम में शीर्ष प्रबंधन पदोन्नत

सुप्रिया मिश्रा
समाचार4मीडिया.कॉम 
 
रेडियो सिटी 91.1 एफएम ने अपने शीर्ष प्रबंधन की पदोन्नति की घोषणा की है। घोषणा के अनुसार आशित कुकेन को चीफ आपरेटिंग आफिसर और प्रेसिडेंट - एड सेल्स, अनिल धीमरी को चीफ ट्रैफिक आफिसर और सीनियर एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट, सगोरिका कनथारिया को ईवीपी और हेड-एचआर, रेशमा खालिद को चीफ फाइनेंशियल आफिसर और वाइस प्रेसिडेंट और रचना कंवर को वाइस प्रेसिडेंट - डिजिटल मीडिया और न्यूज बिजनेस के पदों पर नियुक्त किया गया है।
रेडियो सिटी के सीईओ अपूर्व पुरोहित ने कहा, आने वाले महीनों में आरगेनाइजेशन में काफी विस्तार होने वाला है। हम इसके लिए अपने को तैयार कर रहे हैं। किसी भी कंपनी की आर्थिक स्थिति में तेज सुधार के लिए वरिष्ठ और कुशल लीडरशिप की जरूरत होती है जो आवश्यकतानुसार अपनी योजनाओं को क्रियान्वित कर सके। हम उसी दिशा में बढ़ रहे हैं।
हाल के महीनों में रेडियो सिटी की स्थिति रेडियो इंडस्ट्री में काफी मजबूत रही है। नवीनतम आईआरएस 2009 के सर्वेक्षण के अनुसार यह पूरे मार्केट नेटवर्किंग में नंबर दो पर रहा है। खासकर मुंबई, दिल्ली और बंगलूरू में इसका बाजार काफी अच्छा है। संपूर्ण भारत में रेडियो सिटी 91.1 श्रोताओं की संख्या में वृद्धि हो रही है। मार्केट में बढिय़ा विस्तार को देखते हुए हम अपने श्रोताओं के लिए नित नया कंटेंट ला रहे हैं। रेडियो सिटी ने हाल में ही नया वेंचर लांच किया है - दि सिटी ऑफ टेल्स, ऑडियो बुक फॉर चिल्ड्रन के अंग्रेजी और हिंदी में दो नए टाइटल जारी किये गए हैं। रेडियो सिटी ने लगातार अपने श्रोताओं को मधुर संगीत सुनाकर लाखों लोगों के दिल में अपने लिए जगह बनायी है और श्रोताओं के साथ दोस्ताना संबंध बनाया है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None