याहू और ग्रीनलेमन की बैंगलोर टीम ने डीक्यू-2010 का खिताब जीता
समाचार4मीडिया.कॉम
याहू के तेजस्वी उडूपा और ग्रीनलेमन के शमंत राव को संयुक्त रुप से डीक्यू-2010 का विजेता घोषित किया गया है। डीक्यू-2010 के अंतिम फाइनल का आयोजन नई दिल्ली के होटल ताज अंबेसडर में किया गया था। फाइनल में पांच टीमें थीं, जिसमें मुंबई क्षेत्र की विजेता टीम, बैंगलोर क्षेत्र की दो टीमें और दिल्ली क्षेत्र की दो टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को पुरस्कारस्वरूप एलसीडी टेलीविजन दिया गया।
एक्सचेंज4मीडिया समूह द्वारा डीक्यू-2010 का आयोजन किया गया था। इस प्रतियोगिता में डिजिटल वर्ल्ड यानी इंटरनेट, मोबाइल, गेमिंग, एनीमेशन और टेक्नोलॉजी आदि से सबंधित सवाल पूछे गए। फाइनल में पांच टीमों ने भाग लिया। टीम ए में मुंबई क्षेत्र के विजेता प्रणित और एकलव्य, टीम बी में दिल्ली क्षेत्र के विजेता रंजीत और रितेश, टीम सी में बैंगलोर क्षेत्र के विजेता जयकांत और मितेश, टीम डी में बैंगलोर क्षेत्र के उपविजेता तेजस्वी और शमंत और टीम ई में दिल्ली क्षेत्र के उपविजेता अलेख्या और करनजोत ने भाग लिया। पिंसट्रोम के महेश मूर्ति, मेक माई ट्रिप के दीप कालरा और इन्फो एज के संजीव कालरा ने फाइनल में क्विज मास्टर की भूमिका निभाई।
फाइनल से पहले, दिल्ली क्षेत्र का डीक्यू राउंड-2010 का आयोजन 4 बजे किया गया। मुंबई और बैंगलोर के बाद दिल्ली राउंड का आयोजन किया गया। दिल्ली राउंड में 15 टीमों ने भाग लिया और प्रत्येक टीम में 2 सदस्य थे। महेश मूर्ति ने सभी प्रतिभागियों से सवाल पूछे। दिल्ली राउंड में चार टीमों का फाइनल के लिए चुनाव हुआ। चार टीमों में से टीम 'ए' में इगनाइटी से विक्रम और आदित्य, टीम 'बी' में अंडर डॉग से रंजीत और रितेश, टीम 'सी' में आईएमटी गाजियाबाद से अलेख्या और करणजोत, और टीम 'डी' में मेक माई ट्रिप से हनिशा और आदित्य शामिल थे। छह राउंड के मुकाबले के बाद टीम 'बी' के रंजीत और रितेश ने दिल्ली राउंड का खिताब जीता, जबकि टीम 'सी' के अलेख्या और करणजोत को उपविजेता घोषित किया गया। 2-इर्गो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजसिंह भंडल, एमएसएन इंडिया के प्रमुख संजय त्रेहन, और टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड के सीईओ ऋषि खियानी ने दिल्ली राउंड में क्विज मास्टर का रोल निभाया। विजेता टीम में से प्रत्येक को लैपटॉप दिया गया, जबकि उपविजेता टीम में से प्रत्येक को डिजिटल कैमरा दिया गया। प्रतियोगिया में तीसरे स्थान पर आने वाली टीम में प्रत्येक को एमपीथ्री प्लेयर दिया गया। मुंबई और बैंगलोर राउंड का आयोजन क्रमश: 11 और 12 मार्च को किया गया था। मुंबई राउंड में मीडिया कांटेक्ट के प्रणीत रेड्डी और जेपैक के एकलव्य भट्टाचार्या ने जीता था, जबकि बैंगलोर राउंड में सन और टीसीएस की टीम विजेता बनी थी।
माइक्रोसॉफ्ट एडवरटाइजिंग डीक्यू-2010 इस क्विज का प्रयोजक था, जबकि जेपैक और 160बाइ2.कॉम सहप्रायोजक थे। ब्लूमबर्ग यूटीवी प्रसारण प्रायोजक था। दूसरे प्रयोजकों में ई-जोन और टाइरु थे, जबकि राशि इंटरटेनमेंट इवेंट पार्टनर और स्टाइल कैंडी स्टाइल पार्टनर थे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
- Category:

