मिड डे समाचारपत्रों की दुनिया में पहला क्यू आर कोड टेक्नोलॉजी वाला समाचारपत्र बना

समाचार4मीडिया.कॉम

हरेश कुमार
 
मिड डे समाचारपत्र ने अपने पाठकों के लिए एक नयी शुरुआत की है। मिड डे भारत में पहला क्यू आर कोड टेक्नोलॉजी वाला समाचारपत्र बना। मिड डे समाचारपत्र क्विक रिसपॉन्स टेक्नोलॉजी द्वारा अपने पाठकों को ऑडियो-विजुअल की सुविधा दे रहा है। जिसकी सहायता से पाठक मिड डे को अपने मोबाइल फोन पर पढ़ और सुन सकेंगे।
 
इसके लिए जरुरी है कि पाठक के पास जीपीआरएस की सुविधायुक्त मोबाइल या ब्लैकबेरी फोन हो। पाठक को समाचारपत्र में आर्टिकल के बगल में छपे क्यू आर कोड को अपने फोन में डालना होगा। इसके द्वारा पाठक समाचार को पढ़ और सुन सकेंगे।  
 
मिड डे समाचारपत्र इस टेक्नोलॉजी को अपनाने वाला पहला मल्टी मीडिया कंपनी है। मिड डे का टैग लाइन है- यंग अरबन प्रोफेशनल्स अक्रॉस इंडिया (YUMPI), इन शहरी युवाओं को तकनीक से बेहद लगाव है। मिड डे इस तरह के प्रयोगों से अपने पाठकों को समाचारपत्र पढ़ने को प्रोत्साहित करता है।
 
मिड डे इंफोमीडिया लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी मंजीत घोषाल ने कहा, मिड डे अपने पाठकों के लिए सदैव कुछ नया करने की कोशिश करता है, और इस तरह से उनको बोरियत महसूस नहीं होती है। 2009 में हमने काफी नयी चीजें की हैं और 2010 में मिड डे को क्यू आर कोड टेक्नोलॉजी की सुविधा से जोड़ कर एक अच्छी शुरुआत की है। आप मिड डे से इस वर्ष और भी उम्मीदें कर सकते हैं।
 
मिड डे इंफोमीडिया के ऑनलाइन प्रमुख निर्वाण बिस्वास ने कहा, मिड डे का मानना है कि मल्टीमीडिया कंपनी का भविष्य है। फोटो से भरी हुयी वेबसाइट, प्रतिदिन 2 फ्री एसएमएस न्यूज एलर्टस और अब क्यू आर टेक्नोलॉजी की सुविधा पाठकों को देने से हमारे पाठकों की संख्या में वृद्धि ही होगी।

 

0
No votes yet
Your rating: None