मशहूर कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण की दुनिया सब टीवी पर

Sab-TV.gif
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
मशहूर कार्टूनिस्ट आर के लक्ष्मण द्वारा बनाए गए कार्टूनों के विषयों पर आधारित एक शो आर के लक्ष्मण की दुनिया जल्द ही सब पर शुरू होने जा रहा है। शरद जोशी की कहानियों पर आधारित सीरियल लापतागंज की लोकप्रियता के बाद यह माना जा रहा है कि आर के लक्ष्मण की दुनिया को भी दर्शक पसंद करेंगे। आर के लक्ष्मण की दुनिया भी आम आदमी की उम्मीदों परेशानियों कमजोरियों और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी होंगी। आर के लक्ष्मण के कार्टूनों की तरह ही इन कहानियों के विषय हमारे साथ रोज घटने वाले घटनाक्रम ही होंगे।
 
इस सीरीज के प्रोड्यूसर जे डी मजीठिया और धर्मेश मेहता हैं। साथ ही एक बेहतर कलाकारों जैसे अतुल पराचुरे, वंदना पाठक और दीपक घिरवाले की टीम है। इस शो के प्रोड्यूसर ने बताया कि आर के लक्ष्मण के कार्टूनों से जुड़े विषयों का फोकस हमेशा ही एक कॉमन मैन रहा है जो अपने चारों तरफ घट रही चीजों को चुपचाप देखता रहता है। वह केंद्रीय राजनीति से लेकर अपने गांव तक की रोजमर्रा उठा-पठक का गवाह होता है और वही सही रूप इन उठाकपटक के बीच पिसता है इसलिए हमारी कोशिश रहेगी कि हम उसी आम आदमी की आखों से आज की सच्चाई को देखें।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612929 पर संपर्क कर सकते हैं। 
0
No votes yet
Your rating: None