मनीष तिवारी दैनिक जागरण नोएडा से जागरण कानपुर पहुंचे
समाचार4मीडिया.कॉम
दैनिक जागरण नोएडा में एडिट पेज पर काम कर रहे चीफ सब एडिटर मनीष तिवारी का ट्रांसफर जागरण कानपुर ऑफिस कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मनीष कानपुर के रहने वाले हैं और पारिवारिक कारणों के चलतें उन्होंने खुद अपने तबादले की पेशकश प्रबंधन के सामने की थी। पिछले 12 सालों से जागरण के साथ जुड़े मनीष स्पोर्टस और कॉमर्स की बेहतर जानकारी रखते हैं और कानपुर में उन्हें इन दोनों डेस्क का इंचार्ज बनाया गया है। नोएडा में मनीष एसोसिएट एडिटर राजीव सचान को रिपोर्ट करते थे और उनके बाद न.2 की पोजीशन पर थे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@gmail.com पर भेज सकते हैं।
- Category:

