भास्कर से निवेदिता, संजय गये और जय ने पत्रिका को अलविदा कहा
समाचार4मीडिया.कॉम
दैनिक भास्कर, पानीपत में लगातार इस्तीफों की खबर आ रही है भास्कर पानीपत में सब एडिटर के पद पर काम कर रही निवेदिता संस्थान से इस्तीफा देकर अमर उजाला, पंचकूला के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर रही हैं।
समाचार4मीडिया से बात करते हुये निवेदिता भारद्वाज ने बताया, “मैंने कल ही दैनिक भास्कर पानीपत को इस्तीफा दे दिया है।” निवेदिता अच्छी ब्लागर भी हैं।भास्कर पानीपत में पिछले दिनों नागार्जुन सिंह, रीजनल डेस्क इंचार्ज पवन वर्मा और जितेंद्र सिंह भी इस्तीफा दे चुके हैं।
उधर राजस्थान पत्रिका, इदौर से खबर है कि जय द्विवेदी ने संस्थान से इस्तीफा दे दिया है वह अपनी नई पारी हिन्दुस्तान रांची के साथ शुरू कर रहे हैं। वहीं सब एडिटर के पद पर काम कर रहे संजय कुमार ने भास्कर इंदौर को अलविदा कह दिया हैं। संजय भी अपनी नई पारी हिन्दुस्तान रांची से शुरू करेंगे।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है।समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
- Category:

