भारती एयरटेल और एचटीसी ने भारत में पेश किया एचटीसी स्मार्ट
समाचार4मीडिया.कॉम
स्मार्टफोन बनाने वाली वैश्विक कंपनी एचटीसी कॉर्पोरेशन औऱ एशिया की प्रमुख एकीकृत टेलीकॉम सेवा कंपनी भारती एयरटेल ने विशिष्ट साझेदारी के तहत क्वालकॉम इन्कॉर्पोरेटेड के सहयोग से भारत में एचटीसी स्मार्ट को पेश किया। एचटीसी स्मार्ट विश्व के सबसे तेजी से बढ़ते टेलीकॉम बाजार भारत पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। गौरतलब है कि एचटीसी स्मार्ट इस्तेमाल में आसान और सस्ता स्मार्ट फोन है, जिसे विश्व भर में काफी तारीफ मिल चुकी है। कंपनी ने इस ब्रांड को आम लोगों तक पहुंचा कर स्मार्टफोन की एक नयी श्रेणी बनाने का लक्ष्य रखा है।
एचटीसी कॉर्पोरेशन के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर पीटर चाऊ का कहना है कि एचटीसी ने हमेशा ही मोबाइल के क्षेत्र में लोगों को नया अनुभव देने का मंच तैयार किया है। एचटीसी स्मार्ट आम टच फोन से काफी अलग है। इस्तेमाल में आसान और सस्ते स्मार्टफोन के लिए विश्व भर के ग्राहकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाओं के आधार पर बनाया गया है उन्होंने यह भी कहा कि हम एयरटेल और अपनी नयी खोजों के लिए प्रसिद्ध भारती क्वालकॉम के साथ मिलकर एचटीसी स्मार्ट को भारत में उतारने के बारे में काफी उत्साहित है। एचटीसी स्मार्ट इस्तेमाल में आसान और ब्राउजिंग, कनेक्टिविटी को सस्ते दाम पर उपलब्ध कराता है। इसमें एचटीसी सेंस की सुविधा डालने से उन लोगों को एक अनूठे स्मार्टफोन का अनुभव मिलता है, जो अपने फोन पर और भी कुछ ज्यादा करना चाहते हैं।“
एचटीसी स्मार्ट में बिल्कुल आधुनिक तकनीकि सुविधाएं दी गयी है औऱ यह क्वालकॉम के ब्र्यू मोबाइल प्लेटफार्मTM ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है। इस आकर्षक फोन में 2.8 इंच का क्यूवीजीए रिजॉल्यूशन वाला टीएफटी-एलसीडी टच-स्क्रीन है। इसमें 3.5 एमएम स्टीरियो ऑडियो जैक है। साथ ही इसमें फिक्स्ड फोकस और प्लैशलाइट की सुविधाओं के साथ 3.0 मेगापिक्सल का रंगीन कैमरा है।
भारतीय एयरटेल के सीईओ (भारत औऱ दक्षिण एशिया) संजय कपूर ने इस मौके पर कहा, “भारतीय टेलीकॉम क्षेत्र मे निर्विवाद रूप से अग्रणी कंपनी के रूप में एयरटेल अपने ग्राहको को लगातार प्रसन्न रखने और उनके अनुभवों को ज्यादा बेहतर बनाने के लिए नयी पेशकश लाते रहने के लिए प्रतिबद्ध है। एचटीसी स्मार्ट के साथ एयरटेल के ग्राहकों को विश्व में पहली बार एक ऐसे क्रांतिकारी स्मार्टफोन का अनुभव मिलेगा, जो न केवल सस्ता है, बल्कि 3जी के लिए तैयार भी है।
क्वालकॉम के चेयरमैन और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर डॉ. पॉल ईं. जैकब्स ने कहा “एचटीसी स्मार्ट को पेश करने के लिए एचटीसी और एयरटेल के साथ सहयोग से क्वालकॉंम को बेहद खुशी है। इससे सस्ते फोन के बाजार में भी 3जी स्मार्ट फोन के अनुभव को प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कहा एचटीसी सेंस की दमदार तकनीकि के साथ इस प्लेटफॉर्म को मिलाने से भारतीय उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन का एक अनोखा औऱ मनमोहक अनुभव मिल सकेगा। “
- Category:

