बरखा दत्त बनीं ‘मीडिया पर्सन ऑफ द डिकेड’
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
हाल ही में चाणक्या अवार्डस की घोषणा की गई जिसमें एकीकृत संचार कंपनी ब्रांड-कॉम को ‘पीआर एजेंसी ऑफ दि इयर’ चुना गया। जबकि, पीआर में उत्कृष्टता के लिए कोका-कोला इंडिया को ‘ऑरगेनाइजेशन ऑफ दि इयर’ चुना गया। कोका-कोला इंडिया की तरफ से पब्लिक अफेयर्स और कम्युनिकेशन के वाइस प्रेसिडेंट, दीपक जौली ने पुरस्कार ग्रहण किया।
पत्रकारिता श्रेणी में एनडीटीवी की मैनेजिंग एडिटर बरखा दत्त को ‘मीडिया पर्सन ऑफ द डिकेड’ का खिताब मिला। दूरदर्शन बैंगलोर के सीनियर डायरेक्टर डॉ. महेश दत्त को ‘पब्लिक रिलेशन में बिजनेस एक्सीलेंस’ का पुरस्कार दिया गया। योगेश जोशी, प्रेसिडेंट, एबीसी मुंबई को पब्लिक रिलेशन में ‘कम्युनिकेटर ऑफ दि इयर’ चुना गया और हैदराबाद की पत्रिका पीआर वॉइस को ‘पीआर मैगजीन ऑफ दि इयर’ घोषित किया गया है।
ब्रांड-कॉम के संस्थापक और सीईओ, रामानुजम श्रीधर ने इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित समारोह में कहा, “यह पुरस्कार ब्रांड-कॉम की सफलता को दर्शाता है। ‘ब्रांड-कॉम’ पब्लिक रिलेशन और विज्ञापन के लिए सबसे अधिक व्यवहारिक और पेशेवर ब्रांड परामर्श है। उपभोक्ता हमसे क्या चाहता है और हम भारत में विभिन्न उपभोक्ता वर्ग को उसकी मांग के अनुसार, पब्लिक रिलेशन, ब्रांड परामर्श और विज्ञापन के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देते हैं। यही हमें दूसरों से आगे रखता है।”
कुछ अन्य कॉरपोरेट जिन्हें पब्लिक रिलेशन के लिए सराहना मिली उनमें ‘आईडीबीआई बैंक’, ‘महिन्द्रा और महिन्द्रा’, एवं ‘टाटा केमिकल्स’ के नाम शामिल हैं। अंत में, पूर्व केंद्रीय मंत्री भीष्म नारायण सिंह एवं लंदन के स्टर्लिंग विश्वविद्यालय के प्रो. डॉ. मैथ्यू हिबर्ड और नेशनल गवर्निंग काउंसिल, पीआरसीआई के मुख्य संरक्षक और इमीरेटस के चेयरमैन एमबी जयराम ने कोका-कोला इंडिया को ‘ओवरऑल चैंपियंस अवार्ड’ दिया।
चाणक्या अवार्ड का यह चौथा वर्ष है। इसकी स्थापना पब्लिक रिलेशन काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई) के द्वारा की गई है। पीआरसीआई पब्लिक रिलेशन्स प्रोफेशनल्स के लिए वैश्विक स्तर पर कॉरपोरेट कम्युनिकेशन, छवि और प्रतिष्ठा, प्रबंधन, विज्ञापन और पब्लिक रिलेशन के विचारों के आदान-प्रदान हेतु एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
- Category:

