प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती में गतिरोध
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
सूचना व प्रसारण मंत्रालय और प्रसार भारती के बीच अनेक मुद्दों पर विवाद है। यह खुलासा सूचना व प्रौद्योगिकी मंत्रालय की स्थाई संसदीय समिति की रिपोर्ट में किया गया है। समिति का मानना है कि विवाद के कारण प्रसार भारती के कामकाज पर प्रतिकूल असर पड़ता नजर आता है। संसद में पेश की गई इस रिपोर्ट में समिति ने कहा है कि मंत्रालय और प्रसार भारती के बीच गतिरोध खेदजनक हैं। राष्ट्रमंडल खेल नजदीक है। ऐसे में विवाद से प्रसार भारती का कामकाज प्रभावित हो रहा है।
मंत्रालय ने समिति को जो तथ्य मुहैया कराए, उनसे सामने आया है कि दूरदर्शन और आकाशवाणी दोनों की ही व्यवसायिक आय घटी है। हालांकि प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बलजीत सिंह लाली ने मंत्रालय के आंकड़ों को सही नहीं माना। राष्ट्रमंडल खेलों के बारे में उन्होंने दूरदर्शन को मेजबान प्रसारणकर्ता नही बनाने की बात भी कही। समिति ने अपनी रिपोर्ट में लाली के नजरिए का और भी खुलासा किया है कि किस तरह वे प्रसार भारती को मंत्रालय के प्रति जवाबदेही नहीं चाहते। अलबत्ता वे इस निकाय की जवाबदेही संसद के प्रति चाहते हैं।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
- Category:

