डीएनए का स्टाइल अवार्ड 2010 समारोह संपन्न

समाचार4मीडिया.कॉम
शिशिर शुक्ला
डीएनए स्टाइल अवार्ड का आयोजन मुंबई में पिछले दिनों वोल्कवैगन ने किया। जिसमें फैशन उद्योग से जुडे़ काफी लोग आये। समारोह के दौरान ग्लैमर उद्योग की कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। समारोह में जज के रूप में फिल्म निर्माता करन जौहर, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, सुपर मॉडल उज्ज्वल राउत, लेखिका एवं कॉलमनिस्ट शोभा डे उपस्थित थीं। इस समारोह में अलग-अलग श्रेणियों में 20 अवार्ड दिये गए।
समारोह में भोजन, फैशन, और लाइफ स्टाइल से जुडे़ हुए लोगों को सम्मानित किया गया। पिछले साल डीएनए ने फूड अवार्ड का आयोजन किया था, जिसकी सफलता को देखते हुए डीएनए ने इस साल स्टाइल अवार्ड का आयोजन किया।

डीएनए के संपादक गौरी सिंह ने आयोजन के दौरान दिये गये वक्तव्य में कहा “हम आप सबकी उपस्थित से काफी प्रसन्नता का अनुभव कर रहे है और यह समय एक यादगार के रूप मे सब को याद रहेगा। हम लोग वादा करते है कि आगे भी इस तरह के आयोजन करते रहेंगे।”

नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@gmail.com पर भेज सकते हैं।

0
No votes yet
Your rating: None