टाइम्स ओओएच ने 16 मेट्रो स्टेशनों के विज्ञापन अधिकार पाये

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
टाइम्स ओओएच ने दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के केन्द्रीय सचिवालय-बदरपुर लाइन पर विशिष्ट विज्ञापन अधिकार प्राप्त किए हैं। इनमें 12 स्टेशन एलिवेटेड और 4 भूमिगत स्टेशन हैं।
      
टाइम्स ओओएच को 16 स्टेशनों पर 36, 418 वर्ग फीट क्षेत्र में पांच वर्षों के लिए विज्ञापन अधिकार मिले हैं। इस लाइन पर मुख्य स्टेशन केन्द्रीय सचिवालय (सेंट्रल सेक्रेटेरियट), खान मार्केट, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम, लाजपत नगर, मूल चंद, नेहरू प्लेस, ईस्ट ऑफ कैलाश, मोहन एस्टेट, जसोला और बदरपुर हैं। इस लाइन का महत्व इसी बात से पता चलता है कि यह पॉश आवासीय कॉलोनी और दक्षिण दिल्ली के व्यस्त व्यवसायिक केन्द्रों से गुजरता है।
 
इस जीत पर, टाइम्स ओओएच के मैनेजिंग डायरेक्टर, सुंदर हेमरजनी ने कहा, “हम वास्तव में डीएमआरसी के प्रीमियम लाइन पर अल्पकालिक और दीर्घकालिक हितों को देखते हुए इस जीत से खुश हैं। इन स्टेशनों का आने वाले कॉमनवेल्थ खेल में काफी महत्व है। यह लाइन जवाहर लाल स्टेडियम से होकर गुजरती है जो कॉमनवेल्थ खेल के लिए मुख्य आयोजन स्थल है। दीर्घकालिक संदर्भ में भी इन स्टेशनों का बहुत ज्यादा महत्व है।”
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.comपर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
 
0
No votes yet
Your rating: None