जोहरा चटर्जी का तबादला महिला और बाल विकास मंत्रालय में
समाचार4मीडिया ब्यूरो
सूचना और प्रसारण मंत्रालय में संयुक्त सचिव (प्रसारण) पद पर कार्यरत 1979 बैच की आईएएस अधिकारी जोहरा चटर्जी का तबादला महिला और बाल विकास मंत्रालय में इसी पद पर कर दिया गया है। गौरतलब है कि जोहरा उप्र कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। उनकी जगह जब तक कोई नई नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक अतिरिक्त कार्यभार के रूप में आईएएस अधिकारी डी पी रेड्डी यह जिम्मेदारी संभालेंगे, जिन्हें कि इसी वर्ष फरवरी महीने में प्रसारण मंत्रालय के फिल्म प्रभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया था।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
- Category:

