चौथा मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड 2010 संपन्न

चौथा मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड 2010 में पुरस्कार ग्रहण करते रेड एफएम के नितिन
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो
 
एनडीटीवी इंडिया को बेस्ट न्यूज़ चैनल के मीडिया एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाज़ा गया है। शनिवार की शाम दिल्ली के मंडी हाउस स्थित फिक्की के गोल्डन जुबली ऑडिटोरियम में मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित रंगारंग समारोह में चौथे मीडिया एक्सिलेंस अवार्ड्स-2010 दिए गए। देश के बारह से ज्यादा राज्यों के प्रिंट और टीवी के करीब 35 पत्रकारों को अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ये अवॉर्ड दिए गए।
 
 इस अवसर पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डॉ सीपी जोशी, केन्द्रीय श्रम राज्यमंत्री हरीश रावत, दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री मंगत राम सिंघल, राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल जस्टिस अंशुमान सिंह, मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री मानवेंद्र सिंह, महाराष्ट्र के सांसद संजय पाटिल, बिहार के सांसद सुभाष यादव, मशहूर शिक्षाविद डॉ पीसी व्यास, पद्मश्री से सम्मानित प्रख्यात चिकित्सक डॉ केके अग्रवाल समेत राजनीति और पत्रकारिता जगत की कई नामी-गिरामी हस्तियां मौजूद थीं।
 
टीवी न्यूज़ के अन्य अवॉर्ड्स में एशिया के पहले महिला न्यूज एंड करेंट अफेयर्स चैनल 'फोकस टीवी' को महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेमिसाल योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ चैनल के रूप में सम्मानित किया गया है। फोकस टीवी की तरफ से ये अवार्ड कंसल्टिंग एडिटर रश्मि सक्सेना और उनकी टीम ने ग्रहण किया।  भोजपुरी चैनल `हमार टीवी’ को भी मीडिया फेडरेशन ने सर्वश्रेष्ठ भोजपुरी चैनल के रूप में सम्मानित किया।  चैनल की ओर से उदय चंद्रा ने ये अवॉर्ड ग्रहण किया। सहारा मीडिया समूह ने मीडिया एक्सीलेंस अवार्ड समारोह में तीन पुरस्कार हासिल किए हैं। सहारा इंडिया मीडिया के एडीटर और न्यूज डाइरेक्टर श्री उपेंद्र राय को साल का सर्वश्रेष्ठ न्यूज डाइरेक्टर चुना गया और सहारा समूह के ही एनसीआर चैनल को सर्वश्रेष्ठ एनसीआर चैनल का पुरस्कार दिया गया। बेस्ट न्यूज़चैनल के तौर पर एनडीटीवी इंडिया की ओर से सीनियर आउटपुट एडिटर दीपक चौबे ने अवॉर्ड ग्रहण किया। टीवी न्यूज़ के लिए बेस्ट रिपोर्टर नेशनल कैटेगरी का अवॉर्ड आईबीएन-7 के मुंबई रिपोर्टर जय प्रकाश सिंह को मिला। आईबीएन-7 के ही प्रोड्यूसर रविशंकर प्रसाद को बेस्ट प्रोड्यूसर का और चैनल के लखनऊ संवाददाता शलभ मणि त्रिपाठी को उत्तर प्रदेश के बेस्ट जर्नलिस्ट का अवॉर्ड मिला। स्टार न्यूज़ के मध्य प्रदेश ब्यूरो के प्रमुख ब्रजेश राजपूत को मध्य प्रदेश के बेस्ट जर्नलिस्ट का अवॉर्ड मिला। एनडीटीवी प्रॉफिट के मयूर शेखर झा को बेस्ट बिज़नेस रिपोर्टर का अवॉर्ड दिया गया। ईटी नाउ की शैली चोपड़ा को बेस्ट एंकर का अवॉर्ड दिया गया। रीजनल कैटेगरी में बेस्ट ऐंकर का अवॉर्ड टाइम्स टुडे मध्य प्रदेश की डॉ मंजू चौधरी को मिला।
 
प्रिंट मीडिया पुरस्कारों में बेस्ट रीजनल न्यूज़पेपर ऑफ द इयर के लिए राजस्थान के दैनिक राजस्थान स्टेटमेंट को अवॉर्ड दिया गया। अखबार के प्रधान संपादक योगेश जैमन ने राजीव गांधी स्टडी सर्किल के चीफ कोआर्डिनेटर डॉ पी सी व्यास, और मध्य प्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री और विधायक मानवेंद्र सिंह के हाथों ये अवॉर्ड ग्रहण किया। राष्ट्रीय सहारा के राजीव सक्सेना को सर्वश्रेष्ठ संपादक का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के बेस्ट जर्नलिस्ट का अवॉर्ड डेली तस्कीम के सोहैल काज़मी को मिला।
 
हिमाचल के बेस्ट जर्नलिस्ट का अवॉर्ड आपका फैसला के उदयवीर सिंह पठानिया को मिला। हरियाणा के बेस्ट जर्नलिस्ट का अवॉर्ड पंजाब केसरी के वीरेंद्र सोनी को मिला। महाराष्ट्र के बेस्ट जर्नलिस्ट का अवॉर्ड वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष अवस्थी को दिया गया। प्रिंट के बेस्ट रिपोर्टर का नेशनल अवॉर्ड टाइम्स ऑफ इंडिया के दीपक कुमार दाश को दिया गया। नई दुनिया दिल्ली के मनोज वर्मा को बेस्ट पोलिटिकल रिपोर्टर का अवॉर्ड मिला। बेस्ट अपकमिंग न्यूज़पेपर के तौर पर दिल्ली के हमारा महानगर को नवाज़ा गया।
वरिष्ठ पत्रकार अंबिका नंदन सहाय को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हे ये अवॉर्ड केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डॉ सी पी जोशी के हाथों मिला।
 
इसके साथ साथ झारखंड के रफ्तार टीवी को बेस्ट रीजनल न्यूज़ चैनल का अवॉर्ड दिया गया। सुदर्शन टीवी को बेस्ट रूरल न्यूज़ चैनल का अवॉर्ड मिला। चैनल वन को बेस्ट अपकमिंग चैनल और एटूजेड को फास्टेस्ट ग्रोइंग न्यू चैनल का अवॉर्ड दिया गया।
मीडिया फेडरेशन रेडियो एफएम के इंफोटेनिंग पहलू को भी पत्रकारिता की एक विधा मानता है और पिछले दो वर्षों से बेस्ट इंफोटेनिंग रेडियो जॉकी का अवॉर्ड देता रहा है। इस साल ये अवॉर्ड रेड एफएम के मशहूर रेडियो जॉकी खुराफाती नितिन को मिला। नितिन ने अवॉर्ड लेने के बाद अपने अंदाज़ से लोगों का खासा मनोरंजन किया। फेडरेशन की ओर से कला और संस्कृति के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए प्रख्यात भोजपुरी गायिका मालिनी अवस्थी को भी सम्मानित किया गया। अवॉर्ड लेने के बाद उन्होने एक मार्मिक भोजपुरी गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अवॉर्ड फंक्शन की एक और खासियत रही जैसलमेर से आए विश्वविख्यात लांगा और कालबेलिया गायकों और नर्तकों का बेहतरीन प्रदर्शन। इन्होने अपनी बेहतरीन गायकी और अनोखे नृत्य से सभागार में मौजूद लोगों को वाह वाह करने पर मजबूर कर दिया। समारोह के दौरान पुकार थिएटर ग्रुप की एक हास्य प्रस्तुति ने भी लोगों को खूब हंसाया। अवॉर्ड फंक्शन के दौरान सभागार खचाखच भरा रहा। फंक्शन के बाद डिनर की भी व्यवस्था थी।

देश के 12 राज्यों के 25 मीडिया संस्थानों के सामूहिक प्रयास से स्थापित मीडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया हर साल प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 35 अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार देता है। इसका आयोजन हर साल राजधानी के प्रतिष्ठित गोल्डन जुबिली ऑडिटोरियम, फिक्की में किया जाता है।




<!--[if gte mso 9]>

Normal
0


false
false
false







MicrosoftInternetExplorer4

<![endif]--><!--[if gte mso 9]>


<![endif]-->

<!--[if gte mso 10]>

<![endif]-->

 

नोट :: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया समूह का एक गौरवशाली उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं।
 
आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।

 

0
No votes yet
Your rating: None