चैनल वन बनेगा आवाम की आवाज़ : यूसुफ अंसारी

आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
चैनल वन में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर पदभार सम्भालते ही यूसुफ अंसारी, चैनल में कई बदलाव लाने की सोच रहे हैं। अंसारी ने दो फरवरी को चैनल वन ज्वाइन किया था। इससे पहले वे जी न्यूज के साथ पिछले कई सालों से काम कर रहे थे।
समाचार4मीडिया से बात करते हुए यूसुफ अंसारी ने बताया, “हम 2010 में चैनल को और ज्यादा मजबूती की ओर बढ़ायेंगे। इस साल हमारी कोशिश चैनल के डिस्ट्रीब्यूशन को बढ़ाना होगा। हमारा चैनल अभी हिंदी बेल्ट के सभी प्रदेशों में दिखाई नहीं देता। 2010 में इस पर ध्यान दिया जायेगा कि हमारा चैनल हिंदी बेल्ट के हर प्रदेश में दिखाई दे। यह साल हमारे लिए अपने आप को मजबूत करने का रहेगा।”
उन्होंने यह भी बताया, “हम नंबर वन की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहते। हम अपने आप को अभी नंबर वन के गेम से दूर रखना ही ठीक समझते हैं। चैनल वन आम लोगों को एक मंच प्रदान करेगा। चैनल वन में जनता और देश के भले से जुड़े मुद्दों को उठाया जायेगा।”
कंटेंट के बारे में बात करते हुए अंसारी ने बताया, “हमारे चैनल में जनता से जुड़ी खबरों पर ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। हमारी टारगेट ऑडिएंस भी अलग होगी। हम देश के पिछडें, दबे, कुचले और अल्पसंख्यक तबके की आवाज बनकर उभरेंगे। हम इन लोगों को इनके अधिकारों से अवगत करायेंगे।“
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@gmail.com पर भेज सकते हैं।

 

3
Average: 3
Your rating: None