गोरखपुर, बरेली और उन्नाव से अमर उजाला के कांपैक्ट का प्रकाशन शीघ्र

समाचार4मीडिया.कॉम

अमर उजाला जल्द ही बरेली, उन्नाव और गोरखपुर से कांपैक्ट लांच करने जा रहा है। इसके लिए गोरखपुर में आने वाली 22 तारीख को भूमि पूजन किया जायेगा। अमर उजाला के नोएडा संस्करण के कार्यकारी संपादक डीपी अवस्थी ने गोरखपुर का दौरा कर हालात का जायजा लिया। अवस्थी ने वहां नई भर्ती के लिए कई पत्रकारों के इंटरव्यू भी किये। खबरों के मुताबिक अवस्थी ने इस बात का खासा ध्यान रखा है कि जिन लोगों को मंदी के दौरान निकला गया था, उन्हें संस्थान में दोबारा वापिस लौटने का मौका मिल जाए। डीपी अवस्थी ने अमर उजाला के गोरखपुर के प्रभारी मृत्युंजय कुमार को नोएडा ऑफिस से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
 
गोरखपुर से हमारा महानगर, हिन्दुस्तान और आई-नेक्सट शीघ्र ही लांच होने वाले हैं। अमर उजाला प्रबंधन अपना कांपैक्ट इन अखबारों के लांच होने से पूर्व ही लांच करना चाहता है। इस प्रक्रिया में कर्मचारियों सहित पाठकों की भी चांदी होगी क्योंकि हर अखबार पाठकों को आकर्षित करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाएगा और नयी-नयी योजनायें पेश करेगा।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
0
No votes yet
Your rating: None