गृहशोभा अब नये रंग-रूप में
समाचार4मीडिया.कॉम
महिलाओं पर केंद्रित दिल्ली प्रेस की चर्चित पत्रिका गृहशोभा अब नये रंग-रूप में पाठकों तक पहुंचेगी। दरअसल, समय बदलने के साथ ही दिल्ली प्रेस भी अपने रंग-रूप में बदलाव ला रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए गृहशोभा हिंदी, तमिल और बांग्ला एडिशन के कवर पेज और कंटेट में कई बदलाव किये गये हैं। डिजाइन और लुक में होने वाला यह बदलाव आने वाले समय में दिल्ली प्रेस की दूसरी पत्रिकाओं में भी देखा जा सकता है। गृहशोभा का होम हाइजीन विशेषांक इस समय अपने नए लुक के साथ बाजार में उपलब्ध भी है।
समाचार4मीडिया.कॉम से बात करते हुये दिल्ली प्रेस के प्रकाशक परेशनाथ ने बताया कि आगे बढ़ने के लिए समय के साथ-साथ खुद को बदलना जरूरी है। हमने बदलाव की यह शुरुआत गृहशोभा से की है और धीरे-धीरे दिल्ली प्रेस की दूसरी पत्रिकाओं में भी यह बदलाव किया जाएगा, हालांकि अभी इसमें कुछ समय लग सकता है।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।
- Category:


