क्रेयोंस को मिले बजाज कैपिटल के अकाउंट

पल्लवी गूढ़ा कश्यप

क्रेयोंस एडवरटाइजिंग ने हाल ही में बजाज कैपिटल के स्वामित्व वाली कम्पनियां खाइबर सीमेंट, हार्वर्ड बिजनेस स्कूल तथा इंटरनेशनल कालेज ऑफ़ फाइनैंशल प्लानिंग का अकाउंट जीता है। इन सभी अकाउंट्स के लिए कई एजेंसियों ने पिच किया था। यह खबर फ़ाइल होने तक इन अकाउंट्स में शामिल धन की जानकारी नहीं हो पायी थी।
 
खाइबर सीमेंट जम्मू और कश्मीर में सबसे ज्यादा बिकने वाला ब्रांड है। इंटरनेशनल कालेज ऑफ़ फाइनैंशल प्लानिंग, फाइनैंशल सेवाओं से सम्बंधित कोर्स तथा ऑनलाइन कोर्स उपलब्ध करवाता है।
 
क्रेयोंस एडवरटाइजिंग के प्रेसिडेंट रंजन बरगोत्रा ने इन अकाउंट्स के मिलने पर टिपण्णी करते हुए कहा, "खाइबर सीमेंट का क्रिएटिव और मीडिया बिजनेस अकाउंट जीत कर हम सचमुच प्रसन्न हैं। हम खाइबर सीमेंट के लिए प्रिंट, ऊह तथा लोकल ग्राउंड एक्टिविटीज़ करेंगे। इंटरनेशनल कालेज ऑफ़ फाइनैंशल प्लानिंग के लिए भी हम क्रिएटिव और मीडिया जिम्मेदारियां संभालेंगे तथा उनके लिए डाइरेक्ट मेलर्स के अलावा प्रिंट, ऑनलाइन, ऊह अभियान हैंडल करेंगे। हम हार्वर्ड बिजनेस स्कूल की मीडिया जिम्मेदारियां भी संभालेंगे।"
0
No votes yet
Your rating: None