एनडीटीवी करेगा देवोस से विश्व इकॉनोमिक्स फोरम का लाइव प्रसारण
आरिफ खान मंसूरी
समाचार4मीडिया.कॉम
एनडीटीवी इंडिया का पहला न्यूज चैनल है जिसे देवोस में हो रही वर्ल्ड इकॉनोमिक्स फोरम का होस्ट करने की निमंत्रण मिला है। देवोस में 2010 वर्ल्ड इकॉनोमिक्स फोरम 27 जनवरी से 31 जनवरी तक होने जा रही है। एनडीटीवी एशिया का इस फोरम का सबसे बड़ा प्रसारक होगा। एनडीटीवी की टीम इस फोरम को अच्छी तरीके से कवर करने के लिए देवोस जायेगी। इस फोरम में विश्व के लीडर, राजनेता, नामि-गिरामी व्यवसायी, सीईओ और आर्थिक सलाहाकार शामिल होंगे, जो ग्लोबल इकॉनोमिक्स पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। एनडीटीवी की सीनियर संपादकीय टीम देवोस की बैठक को होस्ट करेगी, जिसमें डा. प्रणव रॉय साथ में विक्रम चंद्रा, मानवी सिंह ढिल्लों और श्वेता राजपाल कोहली शामिल होंगे।
एनडीटीवी ने देवोस में विशेष स्टूडियों सेट किया है ताकि दर्शकों को ईवेंट की लाइव कवरेज अच्छी तरह से दिखा सकें। एनडीटीवी के न्यूज चैनल एनडीटीवी 24*7 और इसके बिजनेस चैनल एनडीटीवी प्रोफिट पर भी हर दिन इस फोरम का प्रसारण देवोस के स्टूडियों से किया जायेगा। वर्ल्ड इकॉनोमिक्स फोरम की कवरेज का प्रसारण इंडिया, एशिया सहित पूरे विश्व और यहां तक की देवोस में भी किया जायेगा। एनडीटीवी पर इकॉनोमिक्स और फाइनेंस से जुड़े बड़े-बड़े लोगों के साथ विशेष सेशन और मुलाकातों का प्रसारण किया जायेगा।
एनडीटीवी प्रोफिट पर इससे जुड़े शो 27 जनवरी से 31 जनवरी तक दिखाए जायेंगे। एनडीटीवी 24*7 पर फोरम से जुड़ी विशेष समाचार और वर्ल्ड इकॉनोमिक्स फोरम की लाइव करवेज सारे दिन दिखाई जायेगी और इससे सम्बंधित स्पेशल शो 27 जनवरी से 31 जनवरी तक दिखाये जायेंगे।
- Category:

