ईएसपीएन स्टार स्पोर्टस के एमडी वेंकटेश का इस्तीफा

RC_Venkateish.jpg

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

ईएसपीएन स्टार स्पोर्टस के मैनेजिंग डायरेक्टर  आर सी वेंकटेश ने कंपनी से रिजाइन कर दिया है। उनके सात वर्षो के कार्यकाल में कंपनी ने स्पोर्टस ब्रॉडकॉस्ट के क्षेत्र में काफी विस्तार किया और आईसीसी वर्ल्ड, टी20 चैम्पियन्स लीग और फीफा वर्ल्ड कप को दिखाने का अधिकार हासिल किया।

 
ईएसपीएन के मुताबिक यह निर्णय आपसी सहमति से लिया गया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। वेंकटेश के उत्तराधिकारी का फैसला होने तक ईएसपीएन स्टार स्पोर्टस इंडिया के सीओओ विजय राजपूत जनरल मैनेजर का अंतरिम कार्यभार भी संभालेंगे।
 
इएसपीएन स्टार स्पोर्टस एशिया के एमडी मनु शहाणे ने कहा कि राजपूत पिछले 12 वर्षो से ईएसआई मैनेजमेंट टीम का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उन्होंने भारत में कंपनी के लिए फाइनेंस, लीगल और सेल्स के क्षेत्र में बेहद अहम भूमिका निभाई है।
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09999064949 / 09818848564 पर संपर्क कर सकते हैं।

 

1
Average: 1
Your rating: None