इंडिया टीवी से अरविंद महेन्द्रू का इस्तीफा
समाचार4मीडिया ब्यूरो.कॉम
इंडिया टीवी इंट्रेक्टिव न्यू मीडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ने इस्तीफा देकर ईएसपीएन स्पोर्टस ज्वाइन कर लिया है। यहां पर उन्होंने डिजिटल मीडिया के डायरेक्टर के तौर पर ज्वाइन किया है। महेन्द्रू ईएसपीएन स्पोर्टस के डीजिटल मीडिया डिविजन के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट जेम्स माइनर को रिपोर्ट करेंगे। साथ ही वो ईएसपीएन स्टार स्पोर्टस इंडिया के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट संजय कैलाश को भी रिपोर्ट करेंगे।
यहां पर वे ग्रुप की मोबाइल, थ्री जी, स्ट्रीमिंग और वेबसाइट सेवाओं को बिजनेस और डेवलपमेंट के नजरिये से देखेंगे। समाचार4मीडिया से बात करते हुये इंडिया टीवी इंट्रेक्टिंव न्यू मीडिया के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट महेन्द्रू ने अप्रैल महिने में ही स्पष्ट किया था कि वे जल्द इंडिया टीवी इस्तीफा देकर किसी दूसरे संस्थान का हिस्सा हो सकते है।
महेन्द्रू ने अपने कॅरियर की शुरुआत ग्लेक्सो स्मीथ क्लीन के साथ मैनेजमेंट ट्रेनी के तौर पर 1993 में की थी। इसके बाद वो स्टार टीवी इंडिया में ऑपरेशन मैनेजर के तौर पर जुड़े और उन्होंने तीन साल टर्नर इंटरनेशनल के साथ भी सब्क्रिपशन और ऑपरेशन के डायरेक्टर के तौर पर तीन साल गुजारे। इन्होंने टाइम्स इंटरनेट लिमिटेड और ग्रुप एम के साथ भी काम किया है। महेन्द्रू ने इंडिया टीवी 2008 में ज्वाइन किया है, जब रजत शर्मा ने इंडिया टीवी ग्रुप ने न्यू मीडिया की शुरुआत की थी।
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं या 09899147504/ 09911612942 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Category:


