इंडियन मीडिया सेंटर की ओर से पत्रकारों के लिए वर्कशाप

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो

इंडियन मीडिया सेंटर डेरा बस्सी प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए शनिवार 27 मार्च को ‘हाउ टु बी ऐन एफिशिएंट जर्नलिस्ट’ विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। कार्यशाला का संचालन समाचार4मीडिया.कॉम के संपादक पीके खुराना करेंगे।
 
इंडियन मीडिया सेंटर के नैशनल सेक्रेटरी अशोक मलिक ने प्रस्तावित वर्कशाप के बारे में बताया, “इंडियन मीडिया सेंटर कार्यरत पत्रकारों के सतत प्रशिक्षण का पक्षधर है। जहां हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के हिमायती हैं वहीं हम यह भी मानते हैं कि पत्रकारों में शिक्षण-प्रशिक्षण और उत्तरदायित्व बोध अत्यंत आवश्यक है। अपने इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए हम समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते ही रहते हैं। खुराना जी कई मीडिया घरानों में ऐसी कार्यशालाएं आयोजित कर चुके हैं और मीडिया जगत ने इन्हें प्रासंगिक और उपयोगी पाया है।”
 
डेरा बस्सी सब डिवीज़न प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज राजपूत ने समाचार4मीडिया को बताया, “दैनिक भास्कर के साथ काम करते हुए मुझे खुराना जी द्वारा संचालित एक वर्कशाप में भाग लेने का मौका मिला था। मैं तब से ही चाहता था कि डेरा बस्सी में उनका कोई कार्यक्रम रखा जाए। इंडियन मीडिया सेंटर के सौजन्य से अब हमें यह सौभाग्य मिला है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके परिपक्व अनुभव से हम सब, कुछ न कुछ सीख सकते हैं।”
 
नोट: समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडिया पोर्टल एक्सचेंज4मीडिया का नया उपक्रम है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें samachar4media@exchange4media.com पर भेज सकते हैं।

 

 

5
Average: 5
Your rating: None