इंडियन एक्सप्रेस जमाने जा रहा है एक्सप्रेस अड्डा

इंडियन एक्सप्रेस समूह बौद्धिक चर्चाओं की एक सीरीज शुरू करने जा रहा है जिसे नाम दिया है एक्सप्रेस अड्डा। इसी क्रम में पहले अड्डे की महफिल बीते शुक्रवार को जमीं जिसमें डब्ल्यूपीपी के सीईओ सर मार्टिन सोरेल बतौर मुख्य वक्ता थे और उनके साथ थे जाने-माने गीतकार और मैक्कैन वर्ल्ड ग्रुप के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन प्रसून जोशी और स्टार इंडिया के सीईओ उदय सिन्हा। अन्य प्रमुख लोगों में राज्य संभा सांसद एनके सिंह, रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी और भारत में चीन के राजदूत झांग यांग मौजूद थे।
 
भारत की तुलना चीन और अमेरिका से करते हुए सोरेल ने कहा कि भारत की जनसंख्या भले ही ज्यादा है, लेकिन उनकी डाइवर्सिटी है और भारत डिजिटल युग के फायदे उठाते हुए आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भले ही भारत में भ्रष्टाचार की अधिकता है बावजूद इसके देश लगातार विदेशी निवेश आकर्षित कर रहा है।
 
एक्सचेंज4मीडिया समूह से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगले चार-पांच साल भारतीय अर्थव्यवस्ता के लिए गौर करने वाले होंगे. और पूरा विश्व भारत की ओर उम्मीद के साथ देख रहा है।
 
0
No votes yet
Your rating: None