आसिम ज़फ़र खान जाएंगे बिजनेस स्टैंडर्ड में
समाचार4मीडिया.कॉम
दैनिक भास्कर के भोपाल कार्पोरेट कार्यालय में सेल्स और मार्केट डेवेलपमेंट विभाग के चीफ़ मैनेजर के तौर पर कार्यरत आसिम ज़फ़र खान शीघ्र ही बिजनेस स्टैंडर्ड के दिल्ली कार्यालय में ब्रांच हेड के रूप में ज्वाइन करेंगे। खुद आसिम ने समाचार4मीडिया.कॉम से बातचीत में इस खबर की पुष्टि की।
आसिम ज़फ़र खान को विभिन्न मीडिया घरानों में काम करते हुए सेल्स और मार्केटिंग हैंडल करने का 16 साल का लंबा अनुभव है। भोपाल आने से पूर्व वे राजस्थान में दैनिक भास्कर के सेल्स एवं मार्केटिंग विभाग के इंचार्ज थे। दैनिक भास्कर में उनका कुल कार्यकाल दो साल का रहा। दैनिक भास्कर में जाने से पहले वे एचटी मीडिया लिमिटेड में 12 साल तक तथा उस से भी पूर्व दिल्ली में टाइम्स ऑफ़ इंडिया के सेल्स और मार्केट डेवेलपमेंट विभाग में दो साल तक काम कर चुके हैं।
आसिम ने बताया कि वे इसी महीन दिल्ली आ जायेंगे और बिजनेस स्टैंडर्ड के दिल्ली कार्यालय में ब्रांच हेड के रूप में सेल्स और मार्केट डेवेलपमेंट का काम देखेंगे।
- Category:

